jhankar
ब्रेकिंग
आज का राशिफल: 28 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे परमानंद हत्याकांड में दिलीप को आरोपी बनाने की मांग, कमल के मकान को तोड़ने कलेक्टर से लगाई गुहार शक्कर की महंगाई को लेकर कांग्रेस का पैदल मार्च, भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास तक किया प्रदर्शन ब्रेकिंग : बानापुरा बाजार में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बाजार में मचा हड़कंप 🌳 वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प आदिवासियों की जमीन, पट्टे और विकास कार्यों को लेकर सौंपे दो ज्ञापन बानापुरा के खेड़ापति मंदिर में चोरी का 16 घंटे में खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार  हंडिया : सरकारी स्कूल की ऐसी पहल कि बनी ‘सफलता की कहानी’, खेड़ीनीमा विद्यालय का जिले से चयन,,, रक्षाबंधन से ठीक पहले सोना-चांदी हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोना ₹2860 टूटा,चांदी में भी ₹2791 की गिरावट, ज... नेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 300 से ज्यादा भारतीय अभी भी लापता, मौत का आंकड़ा 210 पार

नशा मुक्ति जनजागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न:  एसपी श्री चौकसे बोले नशे के शिकार लोगों को पहचानकर उन्हें जागरूक करें और पुनः मुख्य धारा में लाने का प्रयास करें।

हरदा। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत बुधवार को पुलिस कण्ट्रोल रूम हरदा में नशा मुक्ति जनजागरूकता समापन कार्यक्रम का आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ‘‘नशा मुक्त समाज का निर्माण” करने की पहल की गई। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, ग्राम नगर रक्षा समिति सदस्य, कॉलेज एवं स्कूल के छात्र-छात्राएं, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में कंट्रोल रूम हरदा के स्टाफ ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

- Install Android App -

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने कहा कि “नशा करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। यदि हमें समाज को नशा मुक्त बनाना है तो हमें दो स्तरों पर कार्य करना होगा, एक, वे लोग जो पहले से नशे के शिकार हैं, और दूसरा, वे लोग जो नशे की ओर आकर्षित हो सकते हैं। उन्होने कहा कि इन दोनों ही वर्गों के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करना आवश्यक है। पुलिस अधीक्षक श्री चौकसे ने बताया कि “यह कार्यक्रम तभी सफल माना जाएगा जब नागरिक अपने आसपास के नशे के शिकार लोगों को पहचानकर उन्हें जागरूक करें और पुनः मुख्य धारा में लाने का प्रयास करें।

समाज की सहभागिता के बिना यह लड़ाई अधूरी है। कार्यक्रम में 15 से 30 जुलाई तक आयोजित इस अभियान मे नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, रंगोली के माध्यम से आमजन को जागरूक करने वाले छात्र छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र प्रदाय किये गए। यह जनजागरूकता कार्यक्रम युवाओं और आमजन को नशे के विरुद्ध संगठित करने की दिशा में एक सराहनीय कदम रहा। पुलिस विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूकता को और अधिक व्यापक रूप दिया जाएगा।