jhankar
ब्रेकिंग
🌟 आज का राशिफल | शनिवार, 1 अगस्त 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे… सरकार का बड़ा फैसला : सरकार ने PM-Kisan योजना को 5 साल और बढ़ाया, किसानों के लिए 3.15 लाख करोड़ रुपय... इंदौर के मेजर हमज़ा आरिफ राजस्थान में सड़क हादसे में शहीद ऊंट से टकराया सेना का वाहन, ड्यूटी से लौट... नर्मदापुरम में 7 अगस्त से चलेगा ‘मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने दिए यो... पूनम कायनेटिक का भव्य शुभारंभ, पहले ही दिन 13 इलेक्ट्रिक वाहनों की हुई डिलीवरी मुख्यमंत्री डॉ. यादव का प्रथम जन-विश्वास दौरा 7 अगस्त को छिंदवाड़ा में मुख्यमंत्री सुनेंगे ऑनलाइन प... टिमरनी पुलिस को बड़ी सफलता, घरों में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद... नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान का भव्य समापन: 15 दिनों तक हजारों नागरिकों तक पहुँचा जनजागरूकता का... एक तरफ नशा मुक्ति का शोर... दूसरी तरफ ढाबे पर खुलेआम शराब का कारोबार! मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के द्वारा ग्राम रन्हाई में स्वच्छता की शपथ दिलाई

मुजफ्फरपुर में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान बड़ा बवाल

बिहार। मुजफ्फरपुर जिले में महावीरी झंडा जुलूस के दौरान बड़ा बवाल हो गया। राजेपुर थाना क्षेत्र के मीनापुर गांव में गुरुवार को दो समुदायों के बीच जबर्दस्त तनाव फैल गया, जब जुलूस के गुजरने के दौरान छतों से अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से अपने रास्ते पर आगे बढ़ रहा था। देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया, भगदड़ मच गई और आगजनी जैसी घटनाएं भी सामने आईं।
पुलिस अधिकारी समेत 2 दर्जन लोग हुए घायल
इस घटना में SHO समेत करीब 24 लोग घायल हो गए हैं, जिनमें कई पुलिसकर्मी और स्थानीय ग्रामीण शामिल हैं। घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। पत्थरबाजी की सूचना पाते ही जिलाधिकारी और SSP सुशील कुमार के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्परता से हालात को काबू में किया और भीड़ को तितर-बितर कर स्थिति को नियंत्रित किया।
असमाजिक तत्वों ने की पत्थरबाजी

- Install Android App -

ग्रामीणों ने बताया कि जुलूस जैसे ही एक विशेष मोहल्ले की ओर पहुंचा, वैसे ही छतों से तैयार बैठे कुछ असामाजिक तत्वों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। पुलिस कर्मियों ने मोर्चा संभालते हुए हालात को काबू में किया, इसके बावजूद अफरातफरी में कई लोग चोटिल हुए। माहौल बिगड़ता देख प्रशासन ने इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया, पुलिस की कैंपिंग और गश्त जारी है।
एसएसपी ने कहा हालात अभी सामान्य है
जिला एसएसपी सुशील कुमार ने कहा कि घटना के जिम्मेदार असामाजिक तत्वों की पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस ने जुलूस के दौरान हो रही घटनाओं की वीडियोग्राफी भी कराई है, जिससे आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति सामान्य है, पर ऐहतियातन धारा 144 लागू करते हुए पूरे इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।
दोषियो पर होगी सख्त कार्यवाही
प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और सभी से कानून व्यवस्था बनाए रखने की गुजारिश की है।