jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

होंडा की सीबी125 हॉर्नेट की कीमत 1.12 लाख से शुरू

नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने अपनी नई बाइक 125सीसी स्पोर्टी कम्यूटर बाइक सीबी125 हॉर्नेट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.12 लाख रुपये रखी गई है। सीबी125 हॉर्नेट में वही 123.94सीसी का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो एसपी 125 और शाइन 125 में मिलता है। हालांकि, इसे 11.1एचपी की पावर और 11.2एनएम टॉर्क देने के लिए बेहतर तरीके से ट्यून किया गया है। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है।

- Install Android App -

इस बाइक की सबसे खास बात इसका गोल्डन यूएसडी फोर्क है, जो 125सीसी सेगमेंट में पहली बार देखने को मिला है। इसके अलावा इसमें प्रीलोड-एडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन, फ्रंट डिस्क ब्रेक (240एमएम), सिंगल चैनल एबीएस और रियर ड्रम ब्रेक मिलते हैं। बाइक का कुल वजन 124 किलोग्राम है, जो इसे अपने सेगमेंट की सबसे हल्की बाइकों में से एक बनाता है, हालांकि यह एसपी125 और शाइन 125 से भारी है। बाइक में पूरी तरह एलईडी लाइटिंग दी गई है, जिसमें एक खास डिजाइन वाली एलईडी हेडलाइट शामिल है।

यह बाइक रेड, येलो, ब्लू और ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ आएगी। इसका मुकाबला टीवीएस रेडर 125, हीरो एक्सट्रीम 125आर और बजाज पल्सर एन 125 से होगा। सीबी125 हॉर्नेट में 4.2 इंच का टीएफटी डिस्प्ले है, जो ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ आता है। यह डिस्प्ले होंडा के रोडसिंक ऐप से जुड़कर कॉल, मैसेज, म्यूजिक और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की सुविधा देता है।