jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

महिंद्रा कंपनी पेश करेगी चार नई कॉन्सेप्ट कारें

नई दिल्ली। आगामी 15 अगस्त को मुंबई में होने वाले ‘फ्रीडम_एनयू’ इवेंट में स्वदेशी कंपनी महिंद्रा चार नए कॉन्सेप्ट मॉडल्स को दुनिया के सामने लाएगी, जिनमें विजन एस, विजन एसएक्सटी, विजन एसएक्स और विजन एसएक्सटी शामिल हैं। इन सबके बीच सबसे ज्यादा चर्चा इलेक्ट्रिक थार कॉन्सेप्ट को लेकर है, जो लगभग प्रोडक्शन-रेडी अवतार में सामने आ सकती है। विजन एसएक्सटी को महिंद्रा के ग्लोबल पिक-अप सेगमेंट का भविष्य कहा जा रहा है, जिसका डिजाइन स्कॉर्पियो एन से प्रेरित होगा। यह न केवल अधिक एडवांस्ड दिखाई देगा, बल्कि ब्रांड के पिक-अप वाहनों को एक नया आयाम भी देगा। विजन एस कॉन्सेप्ट से साफ है कि महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्कॉर्पियो एन पर गंभीरता से काम कर रही है। कंपनी अगले दो वर्षों में स्कॉर्पियो एन और थार के इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च करने की योजना बना रही है, हालांकि उनकी लॉन्च डेट अभी तय नहीं है। वहीं विजन एक्स कॉन्सेप्ट, एक्सयूवी.ई8 और एक्सयूवी700 पर आधारित एक्सयूवी 7ई का संकेत देगा, जिसे पहले कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।

- Install Android App -

इसके अलावा, नई पीढ़ी की बोलेरो को लेकर भी काफी चर्चाएं चल रही हैं, क्योंकि इसके प्रोटोटाइप कई बार सड़कों पर नजर आए हैं। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि बोलेरो इस इवेंट का हिस्सा होगी या नहीं। इवेंट को लेकर उम्मीद की जा रही है कि महिंद्रा इससे पहले कुछ टीजर्स जारी करेगी, जिससे इन आगामी मॉडलों की और ज्यादा जानकारी सामने आ सके।