jhankar
ब्रेकिंग
उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च किसान बोले- मंडी में 800 रु. तक गिरे भाव, समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो हरदा ब्रेकिंग: किसान की मौत के मामले में भाई-भतीजे गिरफ्तार, जेल भेजे वर्क फ्रॉम होम जॉब के भरोसे हुई छात्रा से 45 हजार की साईबर ठगी हंडिया : गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू, कुंड तैयार… लेकिन क्रेन का इंतजार,,,? लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब...

मिड-साइज एसयूवी टाइगुन को नए अवतार में होगी पेश

नई दिल्ली। अपनी लोकप्रिय मिड-साइज एसयूवी टाइगुन को फॉक्सवैगन इंडिया कंपनी नए अवतार में पेश करेगी । इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन हाल ही में भारतीय सड़कों पर पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान स्कोडा कुशाक का भी फेसलिफ्ट मॉडल हाल में नजर आया था, जिससे स्पष्ट है कि दोनों जुड़वां एसयूवी को मिड-लाइफ अपडेट मिलने वाला है।

- Install Android App -

उम्मीद जताई जा रही है कि फॉक्सवैगन टाइगुन फेसलिफ्ट को 2026 की शुरुआत में बाजार में उतारा जाएगा। टेस्टिंग के दौरान देखी गई तस्वीरों में टाइगुन को फ्रंट और रियर दोनों हिस्सों से पूरी तरह से कैमोफ्लाज में ढका गया था। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि बंपर, हेडलैंप और टेललैंप में प्रमुख डिजाइन बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जबकि कार की साइड प्रोफाइल और बॉडी मेटल स्ट्रक्चर में ज्यादा अंतर नहीं होगा। इंटीरियर की तस्वीरें भले ही सामने नहीं आई हों, लेकिन इसमें नए कलर स्कीम, अपहोल्स्ट्री और कुछ अपग्रेडेड फीचर्स मिलने की संभावना है।

सेफ्टी के लिहाज से इस बार टाइगुन को एडीएएस (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स के साथ उतारा जा सकता है, जो इसे टेक्नोलॉजी के मामले में और मजबूत बनाएंगे। इंजन लाइनअप में बदलाव की उम्मीद नहीं है। कंपनी इसमें पहले से मौजूद 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (115एचपी, 178एनएम) और 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (150एचपी, 250एनएम) को ही बरकरार रखेगी।