jhankar
ब्रेकिंग
गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च किसान बोले- मंडी में 800 रु. तक गिरे भाव, समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो हरदा ब्रेकिंग: किसान की मौत के मामले में भाई-भतीजे गिरफ्तार, जेल भेजे वर्क फ्रॉम होम जॉब के भरोसे हुई छात्रा से 45 हजार की साईबर ठगी

सोने-चांदी की कीमतों में तेजी

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को सोने की कीमतों में तेजी आई चांदी में नरमी देखी गयी हालांकि भारतीय बाजार में दोनो ही कीमती धातुओं की कीमतें उछली हैं। आज सोने के वायदा भाव एक बार फिर एक लाख रुपये से ऊपर पहुंच गये। घरेलू बाजार में आज सोने की कीमत 1,00000 रुपये, जबकि चांदी के भाव 1,10,700 रुपये के आसपास थे। आज सुबह सोने के वायदा भाव की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का अक्टूबर अनुबंश आज 245 रुपये बढ़कर 99,999 रुपये पर खुला। वहीं यह पिछले कारोबारी दिवस 99,754 रुपये पर बंद हुई थी। एक समय यह अनुबंध 292 रुपये बढ़क 1,000,46 रुपये के भाव पर कामकाज कर रहा था। इस समय ये 1,000,84 रुपये के भाव पर दिन के उच्च और 99,939 रुपये के भाव पर दिन के निचला स्तर पर पहुंचा। सोने के वायदा भाव इस साल 1,01078 रुपये के सबसे उच्च स्तर पर पहुंचे थे।

- Install Android App -

दूसरी ओर चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई। एमसीएक्स पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर अनुबंध आज 321 रुपये बढ़कर 1,10,579 रुपये पर खुला। वहीं इसका पिछला बंद भाव 1,10,258 रुपये पर था। एक समय ये अनुबंध 440 रुपये बढ़कर 1,10,698 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी ओर अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने और चांदी के वायदा भाव की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कॉमेक्स पर सोना 3,416.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। वहीं इसका पिछला बंद भाव 3,399.80 डॉलर प्रति औंस था। सोने के वायदा भाव ने इस साल 3,509.90 डॉलर के शीर्ष स्तर पर पहुंचे। वहीं कामेक्स पर चांदी के वायदा भाव 37.09 डॉलर के भाव पर खुले। इसका पिछला बंद भाव 36.92 डॉलर थाे