jhankar
ब्रेकिंग
गणेश उत्सव समिति ने जरूरतमंद मरीजों को किया रक्तदान आज 25/09'2026 का सुविचार : "कठिनाइयाँ आपको रोकने नहीं, बल्कि जगाने आती हैं" कैसा रहेगा आज MP मौसम आज 25 सितंबर 2026 को सोना-चांदी के ताजा रेट उज्जैन में 5 फीट गहरे खुले गड्ढे में गिरी बाइक, बाल-बाल बचा युवक UN में नेपाल के PM ने भारत-चीन को कहा थैंक्यू, बोले- हिमालय बचाने के लिए साथ आना होगा देशभर में घरेलू LPG के रेट में कोई बदलाव नहीं, होटल-रेस्टोरेंट पर बढ़ा खर्च किसान बोले- मंडी में 800 रु. तक गिरे भाव, समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो हरदा ब्रेकिंग: किसान की मौत के मामले में भाई-भतीजे गिरफ्तार, जेल भेजे वर्क फ्रॉम होम जॉब के भरोसे हुई छात्रा से 45 हजार की साईबर ठगी

नए लग्जरी बंगले में शिफ्ट होने जा रहे रणबीर -आलिया

मुंबई। जल्द ही अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपने नए लग्जरी बंगले में शिफ्ट होने जा रहे हैं। इस आलीशान आशियाने की कीमत करीब 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है। मुंबई के बांद्रा वेस्ट इलाके में स्थित यह बंगला पूरी तरह से तैयार हो चुका है।

- Install Android App -

हाल ही में आलिया भट्ट अपनी सास नीतू कपूर के साथ इस साइट पर पहुंची थीं, जिससे साफ है कि गृह प्रवेश की तैयारियां जोरों पर हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल पारंपरिक तरीके से गृह प्रवेश समारोह करने के बाद इस नए बंगले में कदम रखेगा। इस बंगले का नाम रणबीर की दिवंगत दादी कृष्णा राज कपूर के सम्मान में ‘कृष्णा राज’ रखा गया है। यह मल्टी-स्टोरी बंगला कपूर खानदान की विरासत, भव्यता और उनकी पीढ़ियों की यादों का प्रतीक है। इस छह मंजिला इमारत में पिछले कई वर्षों से निर्माण कार्य चल रहा था, जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं।

रणबीर, नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ में भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस पौराणिक फिल्म में साई पल्लवी माता सीता, यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका में दिखेंगे, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के रोल में नजर आएंगे। वहीं, आलिया भट्ट अपनी अगली फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर सुर्खियों में हैं, जो यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा है। इस एक्शन थ्रिलर में आलिया के साथ शरवरी और बॉबी देओल भी नजर आएंगे।