jhankar
ब्रेकिंग
पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न मध्यप्रदेश मौसम अपडेट: आज 21 अक्टूबर को कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्... हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर... विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया...

सलमान खान का बॉडीगार्ड शेरा अब करेगा एक्टिंग

मुंबई। साल 1995 से बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ साए की तरह रहने वाले भरोसेमंद बॉडीगार्ड शेरा को हमेशा पर्दे के पीछे देखा गया, लेकिन अब उन्होंने कैमरे के सामने आकर सबको चौंका दिया है। शेरा ने अब एक्टिंग की दुनिया में भी कदम रख दिया है। शेरा ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत एक रक्षाबंधन विज्ञापन से की है, जिसमें उनकी दमदार मौजूदगी सोशल मीडिया पर खूब सराही जा रही है। इंस्टामार्ट के इस विज्ञापन में शेरा भाई के किरदार में नजर आते हैं, जो अलग-अलग महिलाओं की मदद करते दिखाई देते हैं। कहीं वो बारिश में फंसी लड़की के लिए ऑटो रोकते हैं, तो कहीं कॉलेज की छात्रा को छेड़छाड़ से बचाते हैं। एड का संदेश साफ है हर किसी के जीवन में एक शेरा जैसा भाई होता है, और इस रक्षाबंधन पर उस भाई को राखी भेजकर आभार जताना चाहिए। शेरा के अभिनय को लोगों ने खूब सराहा और सोशल मीडिया पर उनकी तुलना युवराज सिंह और मीका सिंह जैसे सेलेब्रिटीज से की जा रही है। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है और वह सलमान खान के साथ करीब 30 वर्षों से हैं।

- Install Android App -

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बॉडी बिल्डर के रूप में की थी। आज शेरा की नेट वर्थ लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान उन्हें हर महीने करीब 15 लाख रुपये की सैलरी देते हैं। उनके पास 1.40 करोड़ की रेंज रोवर सहित कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं। 1987 में उन्होंने मुंबई जूनियर बॉडीबिल्डिंग टाइटल जीता और 1988 में मिस्टर महाराष्ट्र जूनियर के रनर-अप रहे। इसके बाद उन्होंने सिक्योरिटी प्रोफेशन में कदम रखा और ‘टाइगर सिक्योरिटी’ नामक अपनी कंपनी की स्थापना की, जो कई नामचीन हस्तियों को सुरक्षा देती है। शेरा ने 2017 में पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के मुंबई कॉन्सर्ट के दौरान भी उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली थी।