jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

कभी शराब के गहरे जाल में फंस चुके थे जॉनी लीवर

मुंबई। हाल ही में बॉलीवुड के मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर ने अपने जीवन के उस अनसुने और चौंकाने वाले पहलू का खुलासा किया, जिससे बहुत कम लोग वाकिफ थे। एक बातचीत के दौरान जॉनी ने बताया कि एक समय ऐसा भी था जब वह शराब के गहरे जाल में फंस चुके थे।

- Install Android App -

उन्होंने कहा, “मैं लोगों को कहता था लिमिट में पियो, लेकिन खुद अपनी हदें पार कर दी थीं। चौपाटी पर बैठकर सुबह 4 बजे तक शराब पीता था। कई बार पुलिस आती, लेकिन जब पहचानती थी तो कहती, ‘अरे जोनी भाई’, और मुझे गाड़ी में बैठाकर आराम से पीने देती थी।” उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि स्टारडम के शिखर पर पहुंचकर वह खुद को खो बैठे थे। “बिना मेरे कोई फिल्म नहीं बनती थी। इंटरनेशनल शोज करता था, लगातार सफर में रहता था… मैं कहीं खो गया था,” उन्होंने कहा। हालांकि, इस अंधेरे दौर से बाहर निकलने का उन्होंने बड़ा फैसला लिया। करीब 24 साल पहले उन्होंने शराब हमेशा के लिए छोड़ दी और तब से दोबारा उसे छुआ तक नहीं। उन्होंने बताया कि यह फैसला उन्होंने अपने परिवार, आत्म-सम्मान और करियर की रक्षा के लिए लिया। 90 के दशक और 2000 के शुरुआती वर्षों में जॉनी लीवर हर साल दर्जनों फिल्मों में नजर आते थे, लेकिन अब वह केवल चुनिंदा प्रोजेक्ट्स करते हैं।

इस साल वह ‘बैडास रवि कुमार’, ‘बी हैप्पी’, और ‘हाउसफुल 5’ में नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह आगामी मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में भी दिखाई देंगे। जॉनी लीवर की यह ईमानदारी न सिर्फ प्रेरक है, बल्कि यह भी बताती है कि कामयाबी के पीछे छुपे संघर्ष को समझना भी जरूरी है। बता दें कि अनुभवी कॉमेडियन जॉनी लीवर ने अपने करियर में चार दशकों से अधिक समय बिताया है।