jhankar
ब्रेकिंग
हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल... विश्व हिन्दू परिषद हरदा जिले का द्वि-दिवसीय अभ्यास वर्ग सम्पन्न, 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने लिया प्... हरदा में ABVP और श्री वेलनेश सेंटर ने किया शिक्षक व पत्रकारों का सम्मान, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में... भीमराव अंबेडकर हॉस्टल में गूंजी नशा मुक्ति की शपथ; वार्डन पुरस्तमजी और वॉलिंटियर शुभम ढोके के नेतृत्...

साल के अंत में भारत दौरे पर आ सकते हैं व्लादिमीर पुतिन

मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस साल के अंत में भारत का दौरा कर सकते हैं। यह जानकारी भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने साझा की है। यह फरवरी 2022 में यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन का पहला भारत दौरा होगा। एनएसए डोभाल ने रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु से मुलाकात की और दोनों देशों के बीच मजबूत साझेदारी और उच्च-स्तरीय बातचीत पर जोर दिया डोभाल की यह यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के बाद हो रही है और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा रूस के साथ भारत के संबंधों पर की गई टिप्पणियों के संदर्भ में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुतिन आखिरी बार 6 दिसंबर 2021 को भारत आए थे। उस 4 घंटे की यात्रा के दौरान, दोनों देशों ने 28 समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे, जिनमें सैन्य और तकनीकी सहयोग से जुड़े समझौते भी शामिल थे। 2021 के दौरे में 2025 तक द्विपक्षीय व्यापार को 30 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया था। आगामी यात्रा से दोनों देशों के बीच 2030 के लिए एक नया आर्थिक रोडमैप तैयार होने की उम्मीद है। भारत और रूस ने अपने द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ाकर 100 अरब डालर से अधिक करने पर भी सहमति जाहिर की है। वर्तमान में दोनों के बीच का व्यापार लगभग 60 अरब डॉलर है।