jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

प्रैक्टिस के बीच मंगेतर प्रिया से मिले रिंकू सिंह

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह और उनकी मंगेतर प्रिया सरोज की प्रेम कहानी अब सबके सामने है। सगाई से पहले दोनों के रिश्ते की किसी को भनक तक नहीं लगी, लेकिन अब यह जोड़ी खुलेआम सुर्खियां बटोर रही है। प्रिया ने सगाई के मौके पर ही जाहिर कर दिया था कि वह रिंकू से कितना प्यार करती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है। रिंकू इस वक्त यूपी टी20 लीग की तैयारियों में जुटे हुए हैं, जहां वह मेरठ मावेरिक्स की ओर से खेलेंगे। 17 अगस्त से शुरू हो रहे टूर्नामेंट से पहले वह जमकर पसीना बहा रहे हैं। इसी दौरान उन्हें प्रैक्टिस के बीच एक ऐसा सरप्राइज मिला जिसने उन्हें भावुक कर दिया। उनकी मंगेतर, सपा सांसद प्रिया सरोज, ग्रेटर नोएडा के शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पहुंचीं। प्रैक्टिस करते हुए रिंकू ने जैसे ही प्रिया को देखा, उनके चेहरे पर खुशी साफ झलकने लगी। वीडियो में देखा जा सकता है कि रिंकू बल्ला और ग्लव्स पहने हुए ही उनसे मिलने पहुंचे। पीछे बाकी खिलाड़ी वार्म-अप कर रहे थे, लेकिन दोनों के बीच कुछ पल की मुलाकात भी फैंस के कैमरों में कैद हो गई। प्रिया सादगी भरे लुक में पहुंची थीं फ्लैट सैंडल, सूट और दुपट्टे में उनका अंदाज बेहद साधारण लेकिन प्यारा लग रहा था। दोनों की यह छोटी-सी मुलाकात सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है और फैंस उनके रिश्ते की सादगी और मजबूती की तारीफ कर रहे हैं।