jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में लोड शेडिंग बनी आफत : नवरात्रि में अंधेरे में देवी आराधना, करताना में 5 घंटे ठप रही बिजली हरदा जिले में माँ दुर्गा उत्सव की धूम: हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली में सजे भव्य पंडाल हंडिया में आज सजेगी गरबा की महफिल, भारत माता की आरती से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश,,, रुंदलाय में शंकर पट पर बैलगाड़ी दौड़: लखन-केसरीनंदन की बैलजोड़ी ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार आदिवासी अंचल के खाद की समस्या से जूझ रहे MP में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों के कलेक्टर बदले... डीएपी के विकल्प के रूप में अन्य उर्वरकों का उपयोग करें किसान - कृषि विभाग मुख्यमंत्री डॉ. यादव देंगे नवरात्रि में लाडली बहनों को देंगे 41 वीं किश्त की सौगात मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 9 प्रकरण दर्ज कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

डॉलर के मुकाबले रुपया 8 पैसे मजबूत

मुंबई । सोमवार को शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले आठ पैसे मजबूत होकर 87.50 पर पहुंच गया। इससे पहले शुक्रवार को रुपया 87.58 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, डॉलर में कमजोरी और वैश्विक घटनाक्रमों के प्रति निवेशकों की सतर्कता ने रुपये को मजबूती प्रदान की। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 87.56 पर खुला और थोड़ी ही देर में 87.50 के स्तर पर पहुंच गया। विशेषज्ञों का मानना है कि रुपया सोमवार के सत्र में 87.25 से 87.80 के दायरे में रह सकता है। इस मजबूती के पीछे प्रमुख कारण अमेरिकी डॉलर में कमजोरी है। डॉलर सूचकांक, जो छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाता है, 0.11 फीसदी गिरकर 98.07 पर आ गया। इसके अलावा, रूस और अमेरिका के बीच संभावित वार्ता की उम्मीदों ने निवेशकों को थोड़ी राहत दी है। कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई, जो रुपये के लिए सकारात्मक संकेत है। वहीं, शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 1,932.81 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे, जिससे बाजार में सकारात्मक भावना बनी हुई है। कुल मिलाकर रुपये को फिलहाल वैश्विक संकेतों से समर्थन मिलता दिखाई दे रहा है।