jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

अनीत पड्डा ने दर्शकों के दिलों में बना ली खास जगह

मुंबई। अपनी पहली फिल्म ‘सैयारा’ से ही अभिनेत्री अनीत पड्डा ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है। कम समय में ही सोशल मीडिया पर उन्हें ‘नेशनल क्रश’ कहा जाने लगा है। इस अपार प्यार से भावुक होकर अनीत ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने फैंस के लिए दिल छू लेने वाला संदेश लिखा है।

- Install Android App -

अनीत ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, “अब धीरे-धीरे सपने जैसा एहसास खत्म हो रहा है। मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मैं आपसे प्यार करती हूं। मैं आपको जानती नहीं हूं, लेकिन फिर भी मुझे आपसे प्यार है।” उन्होंने आगे कहा, “आपके प्यार ने मुझे अंदर तक छू लिया है। अब मैं समझ नहीं पा रही कि बदले में क्या करूं, सिवाय इसके कि वो प्यार आपको लौटाऊं।” अपने अभिनय के उद्देश्य पर बात करते हुए अनीत ने कहा, “अगर मेरा काम आपको हंसाए, रुला दे, कुछ ऐसा याद दिलाए जो आप भूल चुके थे या फिर आपका अकेलापन थोड़ा कम करे, तो मैं समझूंगी कि मैं सही दिशा में हूं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह हर भूमिका को पूरी मेहनत और सच्चाई के साथ निभाना चाहेंगी, क्योंकि यह उनके और दर्शकों के बीच एक गहरा जुड़ाव बनाता है। ‘सैयारा’ को मोहित सूरी ने निर्देशित किया है और यह एक म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म है।

फिल्म में अनीत ने एक युवा लेखिका वाणी बत्रा का किरदार निभाया है, जो अल्जाइमर से पीड़ित होती है। अनीत की जोड़ी फिल्म में अभिनेता अहान पांडे के साथ बनाई गई है, जिसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिला। फिल्म में गीता अग्रवाल, राजेश कुमार, वरुण बडोला, शाद रंधावा और अन्य कलाकारों ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं। संगीत की बात करें तो इसमें मिथुन, तनिष्क बागची, विशाल मिश्रा और अन्य संगीतकारों ने सुरों का जादू बिखेरा है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाजों ने फिल्म को और भी भावनात्मक बना दिया।