jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

‘इश्क़ बुखार’ गाने ने एलनाज़ को किया नए अवतार में पेश

मुंबई। बॉलीवुड की रफ्तार में अब एलनाज़ नोरौज़ी का नाम तेज़ी से शामिल हो चुका है। नई थ्रिलर फिल्म में उनका गाना ‘इश्क़ बुखार’ न केवल दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर रहा है, बल्कि इस गाने ने एलनाज़ को एक नए अवतार में पेश कर दिया है। शुरुआत से ही उनके लुक्स, मूव्स और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस इतनी दमदार है कि हर फ्रेम को वो पूरी तरह से अपनी गिरफ्त में ले लेती हैं। पहली झलक में ही उनका अंदाज़ ऐसा है कि लोग कह उठें ओएमजी, ये कौन है!एलनाज़ इस गाने में ना सिर्फ खूबसूरत दिख रही हैं, बल्कि उनका आत्मविश्वास, एनर्जी और परफॉर्मेंस इतनी शानदार है कि ये गाना एक विज़ुअल ट्रीट बन गया है।

- Install Android App -

कोरियोग्राफी से लेकर स्टाइलिंग तक, हर चीज़ को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि एलनाज़ की पर्सनैलिटी का हर रंग उभरकर सामने आए। उनका कहना है कि मेडॉक फिल्म्स का हिस्सा बनना उनके लिए सपना पूरा होने जैसा है, क्योंकि वो हमेशा से इस प्रोडक्शन हाउस की प्रशंसक रही हैं। जब उन्होंने पहली बार ‘इश्क़ बुखार’ सुना, तो गाने से इतना जुड़ाव महसूस किया कि वो बिना समय गंवाए इसके लिए तैयार हो गईं। उनके मुताबिक ऐसा जुड़ाव बहुत कम होता है। ‘तेहरान’ जैसी सीरीज़ में अपने किरदार से पहले ही दर्शकों का ध्यान खींच चुकी एलनाज़ अब पूरी तरह से तैयार हैं एक मेनस्ट्रीम बॉलीवुड फेस बनने के लिए।

एक्टिंग में उनकी विविधता पहले से जानी जाती रही है, लेकिन अब जो चमक और स्टाइल उनमें उभरा है, वो उन्हें बी-टाउन के बिग लीग में ला खड़ा करता है। ऐसा लगता है कि ‘तेहरान’ सिर्फ एक शुरुआत थी एलनाज़ नोरौज़ी का असली सफर अब शुरू हुआ है, और ये सफर रफ्तार पकड़ चुका है। इस गाने के जरिए उन्होंने न केवल अपने डांस स्किल्स और स्क्रीन प्रेजेंस का दम दिखाया है, बल्कि यह भी साफ कर दिया है कि उनमें स्टार बनने की पूरी काबिलियत है।