jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

कलेक्टर श्री अगुवाई में तिरंगा बाईक रैली आयोजित

हरदा। देश प्रेम, एकता, देशभक्ति की भावना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता’ अभियान मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बाइक रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मोटर सायकिल की सवारी कर बाईक रैली का शुभारम्भ किया।

- Install Android App -

यह बाइक रैली हर घर तिरंगा यात्रा का संदेश देते हुए मिडिल स्कूल ग्राउण्ड से प्रारम्भ होकर तिवारी कोचिंग, अस्पताल चौराहा, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, राठी पेट्रोल पम्प, नारायण टॉकीज, चाण्डक चौराहा, घंटाघर, खेड़ीपुरा नाका, बायपास चौराहा, प्रताप टॉकीज, सब्जी मंडी होते हुए मिडिल स्कूल ग्राउण्ड पर सम्पन्न हुई। बाइक रैली में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित कुमार मिश्रा, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने, रक्षित निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। बाईक रैली के समापन पर उपस्थित जनों को तिरंगा शपथ दिलाई गई।