jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

बेटी की देखभाल में पूरी तरह व्यस्त है कियारा आडवाणी

मुंबई। बीती 15 जुलाई को बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और उनके पति, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी पहली संतान का स्वागत किया। वर्तमान में कियारा आडवाणी अपनी बेटी की देखभाल में पूरी तरह व्यस्त हैं। बेटी के जन्म के बाद से दोनों के घर में खुशियों का माहौल है। हालांकि कियारा ने मातृत्व की जिम्मेदारियों के बीच अपने प्रशंसकों से जुड़ने का समय भी निकाला और हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट साझा किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। देर रात कियारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट री-शेयर किया, जिसमें लिखा था – “मैं तुम्हारे डायपर बदलती हूं, तुम मेरी दुनिया बदल दो। यह तो सही बात है।” इस छोटे लेकिन प्रभावी संदेश के जरिए कियारा ने एक मां के रूप में अपने नए सफर की भावनाएं जाहिर कीं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी जोड़ा, जिससे उनकी खुशी और मातृत्व की गहराई साफ झलक रही थी।

- Install Android App -

कियारा का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आया और लोग कमेंट्स में उन्हें बधाई और शुभकामनाएं देने लगे। गौरतलब है कि बेटी के जन्म की खुशखबरी सिद्धार्थ मल्होत्रा ने खुद 15 जुलाई को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर दी थी। उन्होंने लिखा था, “हमारा दिन भावनाओं से भर गया है, क्योंकि अब हमारी जिंदगी पूरी तरह बदल चुकी है। हमें बेटी हुई है। आप सभी के – कियारा और सिद्धार्थ।” इस भावुक पोस्ट के साथ सिद्धार्थ ने हाथ जोड़ने वाला, हार्ट और नजर वाला इमोजी भी साझा किया था, जो उनकी खुशी और गर्व को दर्शा रहा था।