jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

बिग बॉस के 18वें सीजन की प्रतिभागी कशिश ने लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। अभिनेत्री कशिश कपूर ने एक बयान दिया जिससे बवाल मच गया। उन्होंने कहा कि जब वह 18वें सीजन में बिग बॉस में थी तो एक पॉपुलर क्रिकेटर ने उनके साथ कुछ ऐसा किया जिससे वह नाराज हो गई थीं। कशिश ने उस क्रिकेटर का नाम तो नहीं लिया लेकिन कहा कि उस क्रिकेटर ने अकेले में मिलने की इच्छा जताई गई थी। हालांकि ये साफ नहीं है कि वह क्रिकेटर कौन है जिसने उनसे ये बात कही थी।

- Install Android App -

जानकारी के मुताबिक बिग बॉस 18वें सीजन की प्रतियोगी और अभिनेत्री कशिश कपूर ने एक इंटरव्यू में दावा किया है। जब उनसे एक डरावने अनुभव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बिग बॉस के घर का किस्सा सुनाया। उनसे पूछा किया कि क्या आपको कोई डराने लगा? कशिश ने कहा हां, वह एक पॉपुलर क्रिकेटर हैं। ये मेरे लिए डरावना अनुभव था। जब उसने मुझे अकेले मिलने के लिए कहा था। मैंने मना कर दिया। आप क्रिकेटर होंगे अपने घर पर, मेरे लिए तो आप सिर्फ एक लड़के हैं। मैं सिर्फ इस वजह से इम्प्रेस नहीं हो जाउंगी कि आप पेशे से एक क्रिकेटर हैं।

कशिश ने कहा मुझे ये बात पसंद नहीं आई। मैंने कहा आप एक क्रिकेटर हैं, ये आपका काम है और मैं इसका सम्मान करती हूं। मेरे लिए आप कोई बल्लेबाजी या गेंदबाजी नहीं करने वाले हैं जिसे देखकर मैं इम्प्रेस हो जाऊंगी। जुलाई में कशिश कपूर ने आरोप लगाया था कि मुंबई के अंधेरी में उनके घर से 4.5 लाख रुपए नकद चोरी हो गए थे। कपूर ने अपने हाउस हेल्प सचिन कुमार चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है, जो चोरी के बाद से गायब है। अभिनेत्री कशिश ने बताया था कि अपनी अलमारी में 7 लाख रुपए नकद रखे थे। उन्हें यह पैसे अपनी मां को भेजने थे।