jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

ग्रामीणों के संघर्ष को देखकर भावुक हो गईं कृष्णा

मुंबई। ग्रामीणों के संघर्ष को करीब से देखने के बाद एक्ट्रेस कृष्णा श्रॉफ भावुक हो गईं और उनके नजरिए में गहरा बदलाव आया। रियलिटी शो छोरियां चली गांव की शुरुआत को अभी सिर्फ एक हफ्ता ही हुआ है, लेकिन कृष्णा श्रॉफ पहले ही एक बदली हुई ‘छोरी’ के रूप में नजर आने लगी हैं। शो के ताजा एपिसोड में उन्होंने खुद यह स्वीकार किया कि यह अनुभव उनके लिए जीवन बदलने वाला साबित हो रहा है। इस एपिसोड में प्रतियोगियों को एक अनोखा ‘अग्नि परीक्षा’ टास्क दिया गया, जिसमें बाधा-पथ को पूरा करने के साथ-साथ गांववालों से मिलकर उनकी समस्याएं समझनी थीं।

- Install Android App -

टास्क के दौरान कृष्णा ने संतोष और सीमा नामक ग्रामीण दंपति से मुलाकात की, जो हर बारिश में बमूलिया झील में आने वाली बाढ़ से जूझते हैं। घुटनों तक पानी में चलकर भी वे रोज़ी-रोटी कमाने के लिए काम पर जाने को मजबूर हैं। इस कठिनाई को देख कृष्णा ने बाढ़ की समस्या को अपना ‘बलिदान’ मुद्दा चुना। शो की परंपरा के अनुसार, इस समस्या का प्रतीकात्मक अंत एक पुतला जलाकर किया जाता है। बाधा-पथ पार करने में कृष्णा ने मात्र 46 सेकंड का समय लिया और ‘छोरी नंबर 1’ का खिताब अपने नाम कर लिया। हालांकि यह जीत उनके लिए गर्व का पल था, लेकिन उन्होंने माना कि असली उपलब्धि आत्म-साक्षात्कार है।