jhankar
ब्रेकिंग
किसान आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा फैसला: मूंग खरीदी 25% से बढ़ाकर 60%, ई-टोकन व्यवस्था फिलहाल स्थगित हरदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो बाइक चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 में प्रवेश के लिये 31 जुलाई तक करें आवेदन मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान से जनसंवाद और सुशासन को मिलेगा नया आयाम पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में संभाग स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता सम्पन्न छीपाबड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 708 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार पिछले 24 घंटों में जिले में 5.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज बलराम कृषि महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सौंपी अधिकारियों को जिम्मेदारियां माहवारी स्वच्छता जागरूकता संवाद कार्यक्रम सम्पन्न सोनतलाई में मोबाइल नेटवर्क बदहाल, महंगा रिचार्ज फिर भी नहीं मिल रही इंटरनेट सुविधा

हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान ! जिला पुलिस हरदा द्वारा मानव श्रृंखला से भारत का नक्शा निर्माण

हरदा – आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा – हर घर स्वच्छता अभियान के तहत जिला पुलिस हरदा द्वारा नेहरू स्टेडियम में एक अनोखा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला पुलिस बल, जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सदस्यों तथा शहर के विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला के माध्यम से भारत का नक्शा बनाकर एक अद्वितीय दृश्य प्रस्तुत किया।

 

- Install Android App -

कार्यक्रम में जिला पुलिस बल से रक्षित निरीक्षक श्रीमति रजनी गुर्जर द्वारा तिरंगा फहराया गया एवं उपस्थित सभी को देश में स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

 

इस आयोजन का उद्देश्य जिलेवासियों में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और स्वच्छता के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभागियों ने एकजुट होकर यह संदेश दिया कि राष्ट्रप्रेम और स्वच्छता – दोनों ही हमारे कर्तव्य हैं।