jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर में 19 अगस्त से मांस-मटन की बिक्री पर बैन

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चिकन-मटन लवर्स को अगस्त के महीने में तीन दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आधे बचे हुए महीने में तीन दिनों तक शहर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक रहेगी। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। वहीं, इस आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

19 अगस्त, 26 अगस्त और 27 अगस्त को रायपुर में मांस-मटन की बिक्री पर रोक रहेगी। 19 अगस्त को पर्युषण पर्व का पहला दिन रहेगा। ऐसे में शहर की सभी चिकन-मटन की ब्रिकी वाली दुकानें बंद रहेंगी. वहीं, 26 अगस्त को गणेश चतुर्थी है। इस दिन बप्पा विराजेंगे और 27 अगस्त को पर्युषण का आखिरी दिन है। ऐसे में इन तीनों दिन पूरे रायपुर निगम क्षेत्र में मौजूद पशुवध गृह और सभी मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी।

- Install Android App -

इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के निर्देश पर आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश का पालन हो रहा है कि नहीं इसकी चेकिंग भी की जाएगी। इसके लिए इन तारीखों पर जोन स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे।

मांस-मटन की बिक्री को लेकर महापौर मीनल चौबे ने चेतावनी देते हुए कहा कि पावन पर्वों के दौरान होटलों या किसी भी प्रतिष्ठान में मांस-मटन की बिक्री करते पाए जाने पर तुरंत वहां पर जब्ती की जाएगी। इसके अलावा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी एक्शन भी लिया जाएगा।