jhankar
ब्रेकिंग
विमुक्त घुमंतु और अर्धघुमंतु समुदायों के लिए हरदा में शासकीय योजनाओं का शिविर सम्पन्न बिच्छापुर में महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यशाला सम्पन्न घर पहुँच सेवा का सफल क्रियान्वयनः दिव्यांगजन को घर पहुँचकर प्रदान की व्हीलचेयर हरदा में चेस एकेडमी का शुभारंभ, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने चली पहली चाल सिंधी समाज के युवकों से विवाद के बाद शहर मे सुरक्षा व्यवस्था की मांग को लेकर व्यापारियों ने एसपी को ... हरदा में लोड शेडिंग बनी आफत : नवरात्रि में अंधेरे में देवी आराधना, करताना में 5 घंटे ठप रही बिजली हरदा जिले में माँ दुर्गा उत्सव की धूम: हरदा, टिमरनी, खिरकिया, हंडिया, सिराली में सजे भव्य पंडाल हंडिया में आज सजेगी गरबा की महफिल, भारत माता की आरती से गूंजेगा राष्ट्रभक्ति का संदेश,,, रुंदलाय में शंकर पट पर बैलगाड़ी दौड़: लखन-केसरीनंदन की बैलजोड़ी ने जीता 51 हजार का प्रथम पुरस्कार आदिवासी अंचल के खाद की समस्या से जूझ रहे

ब्रेट ली ने जडेजा की जमकर प्रशंसा की, सबसे फिट क्रिकेटर बताया

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली ने भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की जमकर प्रशंसा की है। ऑस्ट्रेलिाई ऑलराउंडर ने जडेजा को विश्व के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक बताया है। ली ने जडेजा के बारे में कहा, “उन्होंने भारत की ओर से पहले ही 85 टेस्ट मैच खेले हैं, और मुझे भरोसा है कि वह 100 के आंकड़े को पार करेंगे। मेरा मानना है जो कोई भी अपने देश के लिए 100 टेस्ट खेलता है, वह मेरी राय में महान खिलाड़ी है। जडेजा भी अपनी अच्छी बल्लेबाजी, गेंदआजी और फिल्डिंग के कारण एक पूर्ण सुपरस्टार हैं। इसलिए मुझे लगता है कि वह 100 के आंकड़े को पार कर जाएंगे।”

- Install Android App -

ब्रेट ली ने आगे कहा,” “उनके पास एक बेहतरीन क्रिकेटर के लिए जरुरी सभी चीजें हैं। उनकी तकनीक सरल है। वह दौड़ते हैं और सटीक गेंदबाजी करते हैं. जब जरूरत होती है, वह सही लाइन और लंबाई में गेंदबाजी करते हैं। वह जल्दी से अपने ओवर पूरे करते हैं। वह 36 साल की उम्र में भी सबसे फिट हैं।”

इस क्रिकेटर ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में हुई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भले ही अच्छी गेंदबाजी न की हो पर उन्होंनें जबरदस्त बल्लेबाजी से टीम की सहायता की। इस क्रिेकेटर ने पांच मैचों की सीरीज में 516 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक और एक शतक शामिल है। वह भारतीय टीम के सबसे अच्छे खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में भारतीय टीम के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में उनकी नाबाद पारी के कारण ही भारतीय टीम हार से बची थी।