jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

विपक्ष की ओर से बी सुदर्शन रेड्डी होंगे उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के बाद अब विपक्ष ने भी अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। विपक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस बालकृष्ण सुदर्शन रेड्डी के नाम की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है।

- Install Android App -

उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष ने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। विपक्ष ने बालकृष्ण सुदर्शन रेड्डी के नाम की घोषणा की है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने विपक्षी नेताओं के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद इसकी जानकारी दी है। यहां बताते चलें कि बी सुदर्शन रेड्डी गोवा के पहले लोकायुक्त रह चुके हैं। इससे पहले रेड्डी ने अपनी वकालत आंध्र प्रदेश से शुरु की थी, जहां वे हाईकोर्ट के अधिवक्ता रहे। इसके बाद हाईकोर्ट जज हुए और सुप्रीम कोर्ट के जज के तौर पर 2011 में सेवानिवृत्त हुए। बताया गया है कि सुदर्शन रेड्डी विपक्ष की ओर से 21 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।