jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

परम सुंदरी की पटकथा और प्रस्तुतिकरण में नया अंदाज

मुंबई। बालीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर की फिल्म परम सुंदरी की पटकथा और प्रस्तुतिकरण में नया अंदाज है। यह एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों को हँसी, रोमांस और भावनाओं का संतुलित मिश्रण देती है। परम सुंदरी कहानी परम (सिद्धार्थ मल्होत्रा) की है, जो दिल्ली के एक अमीर व्यापारी (संजय कपूर) का बेटा है। कई स्टार्टअप्स में असफल होने के बाद उसे शेखर (अभिषेक बनर्जी) के डेटिंग ऐप में निवेश का मौका मिलता है। ऐप का उपयोग करते हुए परम की मुलाकात केरल के एक गाँव की सुंदरी (जान्हवी कपूर) से होती है। पिता द्वारा दिए गए समय सीमा में जीवनसाथी खोजने की चुनौती के चलते वह सुंदरी के होमस्टे में रहने लगता है। शुरुआत में अनबन होती है, लेकिन धीरे-धीरे रिश्ता दोस्ती और फिर प्रेम में बदल जाता है।

- Install Android App -

हालाँकि कहानी का ढांचा पुराना है, लेकिन निर्देशक तुषार जलोटा ने पटकथा और प्रस्तुतिकरण में नया अंदाज दिया है। संवाद सरल और हास्यपूर्ण हैं, और इंटरवल के बाद आने वाला ट्विस्ट दर्शकों को चौंकाता है। फिल्म का निर्देशन तरोताज़ा है और इसमें गंभीर घटनाओं को भी हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया गया है। नाव दौड़ का दृश्य और चरमोत्कर्ष विशेष रूप से यादगार हैं। अभिनय की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा प्रेमी की भूमिका में सहज और आकर्षक लगे हैं, वहीं जान्हवी कपूर ने अपनी केरल-तमिल मिश्रित छवि से प्रभावित किया है। संजय कपूर का ऊर्जावान प्रदर्शन सरप्राइज़ देता है, जबकि मनजोत सिंह और रेन्जी (वेणु) ने भी अपने किरदारों में मजबूती दिखाई है।