jhankar
ब्रेकिंग
समाज में बढ़ता खतरा "लव ट्रैप" का नया जाल उज्जैन में डाक्टर की बेटी से 1.32 करोड़ की ठगी का मामला श्रीकृष्ण यादव समाज 4 सितंबर को मनाएगा जन्मोत्सव, होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम रक्षाबंधन से पहले राखियों से सजा हरदा बाजार राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणा स्रोत और पंचायती राज के जनक थे: मोहन साई Harda news: 19 साल की दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी 6 घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार  महंगाई से परेशान पशुपालकों की ‘दूध बंद हड़ताल’ जारी, पैकेट दूध पर निर्भर हुआ हरदा आज का राशिफल — 21 अगस्त 2026, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी

सीएम मोहन यादव ने की वैदिक घड़ी का लोकार्पण

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को सीएम हाउस के बाहर विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण किया। ये भारतीय काल पर आधारित दुनिया की पहली घड़ी है। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, राज्य मंत्री कृष्णा गौर और बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि ये प्रकृति सिद्ध कर रही कि तिथियों की गणना सही है।इससे पहले शौर्य स्मारक से सीएम हाउस तक युवाओं ने मार्च निकाला।

रात के 12 बजे दिन बदलने का कोई मतलब नहीं

- Install Android App -

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी के लोकार्पण के बाद सीएम ने युवाओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि हमारे कोई भी त्योहार और पर्व अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार नहीं आते हैं। पूरे वर्ष की गणना तिथियों और ऋतुओं के आधार पर होती है, यही कारण है कि समय की गणना सूर्योदय से सूर्यास्त तक होना चाहिए। रात के 12 बजे दिन बदलने का कोई मतलब नहीं, उन्होंने आगे कहा कि भारत की प्राचीन गणना पद्धति में 60 सेकंड नहीं, बल्कि 30 घंटे में 30 मुहूर्त माने जाते हैं।

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की विशेषताएं

विक्रमादित्य वैदिक घड़ी भारतीय काल गणना पर आधारित पहली घड़ी है. इसमें 30 घंटे में 30 मुहूर्त की जानकारी दी जाती है। वैदिक समय पर आधारित सूर्योदय और सूर्यास्त की जानकारी मिलती है, इसके साथ ही ग्लोबल टाइम और इंडियन स्टैंडर्ड टाइम जान सकते हैं। मोबाइल ऐप में 7 हजार से ज्यादा पंचांग हैं, तिथि, नक्षत्र, योग, व्रत और त्योहार की जानकारी मिलती है।