jhankar
ब्रेकिंग
जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

एनटार्क 150 में एयर-कूल्ड इंजन दे सकती है कंपनी

नई दिल्ली। दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस मोटर कंपनी 4 सितंबर 2025 को भारत में एनटार्क 150 लॉन्च करने जा रही है। ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, एनटार्क 150 में कंपनी एयर-कूल्ड इंजन दे सकती है, जैसा कि मौजूदा एनटार्क 125 में मिलता है। हालांकि, इसके परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाने के लिए कुछ अपग्रेड मिल सकते हैं। इंजन चाहे एयर-कूल्ड हो या लिक्विड-कूल्ड, इसमें सिंगल-चैनल एबीएस स्टैंडर्ड होगा। फीचर्स की बात करें तो नया एनटार्क 150 ऑल-एलईडी लाइटिंग, टीएफटी डिजिटल डिस्प्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और स्मार्टफोन इंटीग्रेशन जैसे एडवांस टेक्नोलॉजी से लैस होगा। अनुमान है कि इसकी कीमत 1.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम रखी जाएगी।

- Install Android App -

कंपनी का मकसद युवाओं को एक ऐसा स्कूटर देना है, जो स्टाइलिश लुक्स, पावरफुल इंजन और हाई-टेक फीचर्स के साथ किफायती दाम में उपलब्ध हो। यह नया स्कूटर खासकर युवाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है और इसका मुकाबला यामाहा एरोक्स 155 और हीरो जूम160 जैसे हाई-परफॉर्मेंस स्कूटर्स से होगा।