jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

पीथमपुर के ऑयल कंपनी में गैस रिसाव से 3 कर्मचारियों की मौत

इंदौर। इंदौर के पास पीथमपुर स्थित एक ऑयल कंपनी में रविवार को गैस रिसाव हो गया। इससे वहां काम करने वाले तीन कर्मचारियों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि प्लांट में काम करने के दौरान अचानक गैस रिसाव होने लगा था। गैस रिसाव की चपेट में तीन कर्मचारी आ गए।

- Install Android App -

घटना बगदून थाना क्षेत्र में स्थित सागर श्री ऑयल कंपनी में रविवार शाम करीब 6 से 6.30 बजे के बीच की बताई जा रही है। कंपनी में मैनेजर लोकेश गुप्ता ने बताया कि वह प्लांट पर काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक गैस लीकेज हुई। जिसमें एक मजदूर बेहोश हो गया। इसके बाद उसके दो साथी उसे उठाने पहुंचे। जिससे वह भी चपेट में आ गए। तीनों कर्मचारी के नाम सुनील (35), दीपक (30) और जगदीश निवासी इंडोरमा पीथमपुर हैं।

तीनों को तुरंत वहां से बाहर निकालकर नजदीक के अस्पताल ले जाया गया। यहां से इंदौर के एमवाय अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि तीनों कर्मचारी को बेहोशी की हालत में एमवाय अस्पताल लेकर आया गया था। यहां पर डॉक्टरों ने तीनों को चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया। बगदून टीआई राजेंद्र सोनी टीआई हादसे की सूचना मिलते ही घटना पर पहुंच गए।