jhankar
ब्रेकिंग
जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर कोर्ट के फैसले पर भड़काऊ पोस्ट करना पड़ा भारी पुलिस ने 2 आरोपी दबोचे  हरदा : भारतीय किसान संघ का मूंग खरीदी को लेकर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी रहा जारी। Harda mp: 100% मूंग खरीदी की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; आंदोलन की द... 6 जुलाई 2026 सोमवार को मप्र की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (*MakdaiExpress24 MP TOP 20*) 6 जुलाई 2026, सोमवार को देश-दुनिया की 20 खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ (Makdaiexpress24 NEWS-...

हंडिया : बलराम जयंती समारोह पर भारतीय किसान संघ की भव्य वाहन रैली, तहसीलदार को सौंपा 09 सूत्रीय ज्ञापन

हंडिया। भगवान बलराम जयंती समारोह पर सोमवार को भारतीय किसान संघ, तहसील हंडिया ने श्रद्धा और शक्ति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रिद्धनाथ महादेव मंदिर परिसर में भगवान बलराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पूजन-पाठ से हुआ। इसके बाद सैकड़ों किसानों का जत्था ट्रैक्टर-ट्रॉली और वाहनों के साथ नगर की सड़कों पर उतरा। यह भव्य वाहन रैली वीर तेजाजी मंदिर मार्ग से होती हुई तहसील कार्यालय पहुंची, जहां किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर तहसीलदार को 09 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा।

 

किसानों की 9 बड़ी मांगें

1️⃣ सोयाबीन और मक्का की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जाए तथा पंजीयन शीघ्र शुरू हो।

2️⃣ मोरण्ड गंजाल संयुक्त सिंचाई परियोजना का कार्य जल्द प्रारंभ हो।

3️⃣ अतिवृष्टि से फसलें बर्बाद हुईं, लेकिन सर्वे में खाली खेत दर्ज किए जा रहे हैं।

4️⃣ रवि सीजन के लिए पर्याप्त यूरिया व डीएपी उपलब्ध कराई जाए।

- Install Android App -

5️⃣ हंडिया कृषि उपज मंडी चालू की जाए और नगद खाद वितरण केंद्र खोला जाए।

6️⃣ बीमा व राहत राशि से वंचित किसानों को लाभ मिले, सभी गांव शहीद ईलाप सिंह परियोजना से जोड़े जाएं।

7️⃣ हरदा-हंडिया के बीच 33 केवी लाइन का अधूरा कार्य पूरा किया जाए।

8️⃣ अटल ज्योति लाइन की क्षमता बढ़ाकर नए कनेक्शन दिए जाएं।

9️⃣ अबगांव कला सोसायटी बैड़ी का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।

 

पदाधिकारी और किसान रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री योगेंद्र भांबू, जिला अध्यक्ष महेश शर्मा, संभागीय सदस्य हरिशंकर सारण, तहसील अध्यक्ष नारायण मातवा, जिला सदस्य रमेश जलवानिया, रेवाराम सारण, तहसील संयोजक बालकृष्ण मंडलोई, तहसील सदस्य हिरेश तिवारी, जितेंद्र अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष कैलाश जलावड़ा, तहसील मंत्री जितेंद्र व्यास, अजय पटेल, रामेश्वर कापड़िया, अशोक जाजड़ा, शेखर पटेल, जगदीश जाजड़ा सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।