jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कचरे के ढेर में मृत गौवंश मिलने से हंगामा सागर- जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंट ग्वालियर में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या इंदौर में BJP नगर अध्यक्ष ने घुमाई बनेठी  सुमित मिश्रा ने डोल ग्यारस पर दिखाया पारंपरिक कौशल गंदी नालियों और बदबू से परेशान चारूवा के वार्ड 11-12 के बाशिंदे विधायक अभिजीत शाह ने किए गणेश जी के दर्शन डोल ग्यारस पर 5 विमान निकले, जगह-जगह ग्रामीणो ने की पुष्प वर्षा सेवा संकल्प अभियान- संकुल स्तरीय प्रतियोगिता में 72 विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर हरदा: साल्याखेड़ी में ट्यूबवेल की चपेट में आया 12 साल का मासूम, करंट लगने से मौत खनन माफिया का कहर ड्यूटी पर तैनात वन रेंजर को डंपर ने 50 मीटर घसीटा हुई दर्दनाक मौत

बस ने तीन श्रमिकों को कुचला, शव देख भड़का गुस्सा, तोड़फोड़ कर बस में लगाई आग

नीमच। रामपुरा के खीमला गांव में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार तीन श्रमिकों को टक्कर मार दी। इस हादसे में अमरपुरा निवासी 28 वर्षीय लच्छूराम की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ग्रीनको कंपनी प्लांट के बाहर चक्का जाम कर जमकर विरोध किया और प्लांट परिसर में तोड़फोड़ व बस में आगजनी की। हालात पर काबू पाने भारी पुलिस बल तैनात किया गया और प्रशासन की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ।

- Install Android App -

तेज रफ्तार बस में 3 श्रमिकों को मारी टक्कर
रामपुरा थाना क्षेत्र के खीमला गांव में बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां एक तेज रफ्तार एलएनटी कंपनी की बस ने बाइक सवार तीन श्रमिकों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि अमरपुरा निवासी 28 वर्षीय लच्छूराम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गोविंद (27) गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे नीमच जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, तीसरे श्रमिक अनिल मीणा (18) को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। इस दर्दनाक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल फेल गया।

गुस्साए ग्रामीण और परिजनों ने किया हंगामा
हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और ग्रीनको कंपनी के प्लांट के बाहर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कंपनी से जुड़े वाहन अक्सर तेज रफ्तार से चलते हैं, जिसकी वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। इस लापरवाही ने एक श्रमिक की जान ले ली, जिससे गुस्से का माहौल और बढ़ गया।