jhankar
ब्रेकिंग
गुर्जर महिला मंडल की हुंकार—नशे से दूरी, समाज में एकता और बेटियों-बहुओं की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान शिविर 25 शिकायतों का मौके पर निराकरण एसडीएम विजय राय ने किया बांदरखोह गौशाला का औचक निरीक्षण, घायल गोवंश की मौके पर की मरहम-पट्टी 20 अगस्त 2026 हरदा जिले की प्रमुख खबरें हरदा में बदले मौसम से बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा,स्थानीय प्रशासन से साफ-सफाई... संत सिंगाजी महाराज का 467वां निर्वाण दिवस कल मनाया जाएगा "बूथ की जमीनी स्थिति जाने बिना संगठन मजबूत नहीं होगा" - उषा नायडू हरदा : दूध विक्रेताओं की हड़ताल, डेयरी संचालकों ने किया विरोध 🕉️ तिलभांडेश्वर कांवड़ यात्रा 24 अगस्त को, विधायक अभिजीत शाह करेंगे शुभारंभ हरदा रेलवे स्टेशन पर महिला यात्री की तबीयत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत 

हंडिया : सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर्व की तैयारियों का नवागत एसपी श्री शशांक ने लिया जायजा ! 

हंडिया।आगामी सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या पर्व को लेकर आज नवागत पुलिस अधीक्षक श्री शशांक हंडिया के रिद्धनाथ घाट पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस दौरान घाट परिसर में सुरक्षा, यातायात एवं श्रद्धालुओं की सुविधा संबंधी तैयारियों को लेकर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

- Install Android App -

निरीक्षण के दौरान एसपी के साथ एसडीएम अशोक डेहरिया, नायब तहसीलदार आशीष मिश्रा, एसडीओपी शालिनी परस्ते एवं थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह भदोरिया भी मौजूद रहे।अधिकारियों ने घाट पर साफ-सफाई, श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था तथा सुरक्षा इंतजामों को लेकर विस्तृत चर्चा की।

एसपी ने कहा कि अमावस्या पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर्मदा तट पर तर्पण करने पहुंचेंगे,ऐसे में सभी विभाग आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।