jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के घर 50 लाख की चोरी

भोपाल। शहर मे एक बड़ी वारदात सामने आई है। प्रदेश के पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल के घर पर 50 लाख रुपये की चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने दो लाइसेंसी रिवाल्वर, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ किया। यह वारदात बागसेवनिया थाने के महज 100 मीटर दूरी पर हुई, जब पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल अपनी मां के निधन के बाद बकतरा में थे।

कैसे हुई वारदात

- Install Android App -

पुलिस की जांच के निष्कर्ष निकला कि चोरों ने घर की बाउंड्री फांदकर अंदर घुसकर मुख्य दरवाजे के ताले तोड़े और कमरों में रखी अलमारी से सामान चोरी किया। चोरी गए सामान में दो लाइसेंसी रिवाल्वर, सोने-चांदी के जेवरात और लगभग 50 लाख रुपये का माल शामिल है।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।

पटेल ने कानून व्यवस्था पर उठाया सवालिया निशान

प्रदेश के पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल ने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि आम आदमी न तो सड़क पर सुरक्षित है और न ही घर पर।उन्होंने पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।