jhankar
ब्रेकिंग
आज 3 अगस्त 2026 हरदा की खास खबरे मोहाली में सनसनी: रिटायर्ड फौजी ने दुकानदार पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोली लगीं शराब के नशे में हु... आज MP का मौसम: भोपाल-इंदौर समेत 55 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश आगामी 4-5 अगस्त से हैवी रेन का अल... हरदा-छिपानेर मार्ग पर वर्षा ऋतु में सुगम आवागमन के लिए शोल्डर रोलिंग का कार्य जारी अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 9 प्रकरण दर्ज पिछले 24 घंटों में जिले में 1.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को अग्नि सुरक्षा एवं बचाव के उपायों का दिया गया प्रशिक्षण सोयाबीन में पत्ती खाने वाली इल्ली के नियंत्रण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की सलाह आवली घाट पर फ्रेंडशिप डे पर नर्मदा भजन, मित्रों ने मांगी सुख-समृद्धि हरदा जिला मुख्यालय पर 9 अगस्त को कृषि उपज मंडी प्रांगण में हरदा विश्व आदिवासी दिवस मनाने को लेकर जिल...

हंडिया में सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर्व की तैयारियों को लेकर प्रशासन सक्रिय ! अटल सुशासन भवन में हुई विशेष बैठक, एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश

सुमित खत्री हंडिया। मां नर्मदा के पवित्र तट पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या पर्व का भव्य आयोजन होने जा रहा है। लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में तहसील कार्यालय स्थित अटल सुशासन भवन में आज एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता एसडीएम अशोक डेहरिया ने की।

 

बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी, नगरपालिका प्रतिनिधि, पुलिस प्रशासन एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। एसडीएम ने पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए संबंधित विभागों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, घाटों पर सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और पुलिस व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि घाटों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अस्थायी शिविर, सूचना केंद्र और चिकित्सा दल तैनात किए जाएँ।

 

- Install Android App -

एसडीएम अशोक डेहरिया ने अधिकारियों से कहा – “यह पर्व आस्था और परंपरा से जुड़ा है। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। सभी विभाग आपसी समन्वय बनाकर समय पर जिम्मेदारियाँ निभाएँ।”

बैठक में गणमान्य नागरिकों ने भी अपने सुझाव रखे और प्रशासन को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

 

बैठक में रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वजीत पाटीदार, तहसीलदार वीरेंद्र ऊईके, नायब तहसीलदार आशीष मिश्रा, एसडीओपी शालिनी परस्ते, अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन यशवंत सिंह सोलंकी, उपयंत्री पीडब्ल्यूडी अजय सिंह, सहायक प्रबंधक पवन बारस्कर, सीबीएमओ डॉ. (श्रीमती) शैलजा महाजन, प्लाटून कमांडर जे.एल. कोठारी, थाना प्रभारी मानवेंद्र सिंह भदोरिया, डिप्टी रेंजर वहिद खान, प्रधान पाठक जी.आर. चौरसिया, ग्राम पटेल प्रहलाद सिंह खत्री, वरिष्ठ समाजसेवी अवंतिका प्रसाद तिवारी, विधायक प्रतिनिधि अरुण तिवारी, पटवारी उदय सिंह उइके, सरपंच लखनलाल भिलाला, उपसरपंच शरण तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।