jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में किसानों को डीएपी खाद के लिए परेशानी, ई-टोकन व्यवस्था का लाभ दिलाने ठोस कदम उठाए सरकार : शान... हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका

हंडिया : सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या से पहले हंडिया में रोशनी की तैयारी में लापरवाही का अंधेरा !

लोहे के एंगल पर ट्यूबलाइट लगाने से बढ़ा खतरा, इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर ने पहले ही दी थी चेतावनी !

हंडिया।लाखों श्रद्धालुओं के आगमन वाले पर्व सर्वपितृ मोक्ष अमावस्या से पहले हंडिया की रोशनी व्यवस्था को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।ग्राम पंचायत हंडिया ने बस स्टैंड के पास बाईपास रोड से लेकर वीर भगत सिंह चौराहे और अखातेआम चौराहे तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रकाश व्यवस्था की जिम्मेदारी ली है।इसके तहत मुख्य मार्गों पर लोहे के एंगल गाड़कर उन पर ट्यूबलाइट लगाई गई हैं।

 

लेकिन सुरक्षा मानकों की अनदेखी और जल्दबाजी में की गई इस व्यवस्था ने आमजन की चिंता बढ़ा दी है।जिन स्थानों पर लकड़ी की बल्ली लगाकर ट्यूबलाइट लगाई जानी थी, वहाँ पंचायत ने लोहे के एंगल गाड़ दिए। कई जगह लगाए गए बायर में कट लगे होने से करंट, शॉर्ट सर्किट या गिरने जैसी दुर्घटना का खतरा मंडरा रहा है।

 

- Install Android App -

इलेक्ट्रिकल इंस्पेक्टर उषा अहिरवार ने इस मामले में पहले ही चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, “हमने पंचायत को मौखिक रूप से समझाया था कि लोहे के एंगल की जगह लकड़ी की बल्ली लगाई जाए। लोहे के एंगल में करंट आने का खतरा ज्यादा रहता है, जिससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है।”

 

इस बार अमावस्या पर्व पर हजारों श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचेंगे। ऐसे में यदि समय रहते लापरवाही को नहीं सुधारा गया तो कोई भी अनहोनी हो सकती है।नागरिकों ने प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि पर्व से पहले सभी खतरनाक एंगल हटाकर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

हंडिया ग्राम पंचायत को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही रोशनी व्यवस्था को लेकर गंभीर होना चाहिए, क्योंकि थोड़ी सी चूक भारी पड़ सकती है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इन खतरनाक एंगलों को हटाकर सुरक्षित और मानक अनुरूप प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध कराता है।