लखनऊ। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के शतक 113 रनों की सहायता से भारत ए ने यहां ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ जारी अनौपचारिक टेस्ट के तीसरे दिन अपनी पहली पारी में चार विकेट पर 403 रन बनाये। जुरेल ने 132 गेंदों में 10 चौके और 4 छक्के लगाकर 113 रन बनाये। जुरेल के अलावा बल्लेबाज एन जगदीशन ने 64, बी साई सुदर्शन ने 73 और देवदत्त पडिक्कल ने नाबाद 86 रन बनाये। इससे पहले सैम कोंस्टास के 109 रनों और जोश फिलिप के नाबाद 123 रनों की सहायता से ऑस्ट्रेलिया ए टीम ने अपनी पहली पारी में 6 विकेट पर 532 रन बनाये थे। इस प्रकार भारत ए की टीम अभी भी पहली पारी के आधार पर 129 रनों से पीछे हैं। आज सुबह भारत ए ने एक विकेट पर 116 रन से आगे खेलने के साथ शुरू किया। जगदीशन और सुदर्शन की जोड़ी अघिक नहीं खेल पायी। जगदीशन, 64 रन बनाकर पेवेलियन लौट गये। इसके बाद मेजबान टीम ने सुदर्शन और पडिक्कल की 76 रनों की साझेदारी से स्कोर आगे बढ़ाया। सुदर्शन के आउट होने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर उतरे पर वह बड़ी पारी खेलने में असफल रहे। वह 8 रन ही बना पाये।
इसके बाद जुरेल और पडिक्कल ने मिलकर पारी को संभाला और स्टंप तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया गया।
ब्रेकिंग
हरदा में निर्माणाधीन पानी की टंकी से गिरने से मजदूर की मौत: न सुरक्षा उपकरण, न बीमा; ठेकेदार और निर्...
हरदा जिले में दो दिन से बदला मौसम, हंडिया-टिमरनी में तेज बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता
हरदा पुलिस लाइन में विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन
बड़ी खबर: सलकनपुर से लौट रहे श्रद्धालुओं का लोडिंग वाहन पेड़ों से टकराया, 20 से ज्यादा घायल
समोई गांव में गहराया पेयजल संकट, एक महीने से खराब पड़े दो हैंडपंप
देवास के राजोदा गांव में जवारा विसर्जन के दौरान मधुमक्खियों का हमला, 20 से ज्यादा घायल, मची अफरा-तफर...
विजयादशमी पर हंडिया थाने में शस्त्र एवं वाहन पूजन, थाना प्रभारी आरपी कवरेती सहित पुलिस स्टाफ ने किया...
भोपाल में जयस के प्रदर्शन में हंगामा, हवलदार को थप्पड़ मारने वाली महिला पर FIR दर्ज
छीपाबड़ में बेकाबू ट्रैक्टर ने ली पिता की जान, बच्चे के जन्मदिन का सामान लेने आया था बाजार
हर एक खबर जरा हटकर लिखित एवं सच्चा दस्तावेज।
