हरदा। हरदा जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हरदा के युवाओं ने देश विदेश में भी हरदा शहर का परचम लहराया है। हर एक क्षेत्र में हरदा के युवाओं ने जिले को गौरवान्वित किया है। अभी हाल ही में के गुर्जर समाज के एक बेटे ने अपने माता लिटा समाज जिले का नाम रोशन किया। हम आपको बता दे कि चारखेड़ा (जिला हरदा) के मूल निवासी और वर्तमान में इंदौर में रह रहे Unacademy के UPSC शिक्षक सुदर्शन गुर्जर सर ने डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका नाम India Book of Records में “Maximum Watch Minutes Achieved by a UPSC Educator on an Educational App” के लिए दर्ज किया गया है। यह समाज के लिए बहुत ही गौरव की बात है।
सुदर्शन गुर्जर सर के लेक्चर्स को अब तक कुल मिलाकर 1000 Million (यानी 100 करोड़ मिनट्स से भी अधिक) समय तक छात्रों ने देखा है। इस रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि 27 सितम्बर 2025 को हुई है ।
इस अवसर पर सुदर्शन गुर्जर सर ने कहा, “यह सफलता छात्रों के विश्वास और अपने समाज एवं परिवार के समर्थन का परिणाम है। मेरा प्रयास हमेशा यही रहेगा कि युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर उनके सपनों को साकार करने में मदद कर सकूँ।
गौरतलब है की सुदर्शन द्वारा आज तक UPSC me 100 से भी अधिक IAS / IPS Officers के रूप में चयनित होने वाले छात्रों को भी पढ़ा चुके हैं।
पुनः सुदर्शन गुर्जर को इस उपलब्धि के लिए पूरे गुर्जर समाज की और से बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

