jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सड़क पर दौड़ाई थंडरबर्ड विंटेज कार, सेल्फी लेने के लिए मची होड़

ग्वालियर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अलग ही लुक और स्टाइल में नजर आए। यहां उनका रॉयल अंदाज यहां दिखाई दिया। केंद्रीय मंत्री अपने बेटे महानआर्यमन सिंधिया के साथ ‘थंडरबर्ड रॉयल विंटेज’ कार को सड़कों पर दौड़ाते नजर आए। इस दौरान उन्होंने सड़क पर मौजूद लोगों का अभिवादन हाथ हिलाकर किया। इस मौके पर लोग उनके साथ वीडियो बनाने और सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े।

- Install Android App -

शाही अंदाज और रॉयल लुक में नजर आए
आमतौर पर राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सुरक्षाकर्मियों से घिरे नजर आते हैं। किसी भी दौरे के दौरान वे कड़ी सुरक्षा के बीच कहीं भी आते-जाते हैं। इसी बीच केंद्रीय मंत्री ग्वालियर में ‘थंडरबर्ड रॉयल विंटेज’ कार चलाते नजर आए। उनके साथ कार में महानआर्यमन सिंधिया भी मौजूद थे। उन्हें कार चलाता देख लोग उत्साहित हो गए। इस मौके पर उनका शाही अंदाज और रॉयल लुक नजर आया।

कुछ ही रॉयल परिवार के पास है कलेक्शन
सिंधिया राजघराने के पास रॉयल और विटेंज कार का अच्छा खासा कलेक्शन है। जिस कार की ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ड्राइविंग की, ये भारत के चुनिंदा राजघरानों के पास ही है। ग्वालियर की सड़कों पर केंद्रीय मंत्री ने कार दौड़ाई। लोगों ने इसके वीडियो बनाए और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया। ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शहर की गलियों में कार के ‘रॉयल लुक’ से लोगों की पुरानी यादें ताजा हो गईं।