jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कोटवार कर्मचारी संघ का आंदोलन, संयुक्त कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन जानिए आपका रहवासी प्लॉट वैध है या अवैध...? हरदा में नवजात शिशु को लावारिस छोड़ने का मामला! कैमरे में कैद हुईं महिलाएं ! नवजात बच्ची को छोड़ने ... शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा फिसला बैठक की सूचना देर से मिलने पर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने किया बहिष्कार, प्रशासन पर लगाए आरोप 23 अक्टूबर सुबह की देश-राज्यों से बड़ी खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ .. आज सुबह की सबसे बडी़ खबर तिब्बत में 7 तीव्रता के भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 की मौत, 339 घर ढहे जयपुर - दौसा-मनोहरपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा MP Soybean Bhavantar Yojana 2026 रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी, अब 24 अक्टूबर तक मौका मध्य प्रदेश मौसम समाचार - 23 अक्टूबर शुक्रवार

रमीज ने बाबर पर कसा तंज, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

लाहौर। पाकिस्तान क्रिकेट हमेशा से ही विवादों में रहा है। इसी में अब एक और विवाद जुड़ गया है। पूर्व कप्तान रमीज राजा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में कमेंट्री के दौरान ही अनुभवी बल्लेबाज बाबर आजम के आउट होने पर तंज कस दिया। रमीज ने कहा कि ये आउट हैं पर ड्रामा जरुर करेगा। इस दौरान वह कमेंट्री बॉक्स में लगे माइक को बंद करना भूल गए। इससे ये बातें सभी ने सुन ली और और सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गयीं। यह मामला 49वें ओवर का था। उस समय बाबर 1 रन पर खेल रहे थे। तभी वह कैच आउट दिये गये। जैसे ही बाबर ने डीआरएस रिव्यू के लिए इशारा किया। रमीज ने कहा “ये आउट हैं पर ड्रामा जरुर करेगा।” वहीं रिप्ले में बाबर को आउट नहीं दिया गया।

- Install Android App -

इस मैच में पाक ने सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक और कप्तान शान मसूद के 161 रनों की सहायता से अच्छी शुरुआत की। इमाम 93 रन पर जबकि मसूद 76 रन पर पेवेलियन लौट गये। इसके बाद मध्य क्रम ढ़ह गया और पाक टीम ने 200 रनों के अंदर ही पांच विकेट गंवा दिये। बाबर इसके बाद खेलते रहे लेकिन 48 गेंदों पर केवल 23 रन बनाकर आउट हो गये। इसके बाद मोहम्मद रिजवान और सलमान आगा ने पारी को संभला। इन दोनो के बीच 114 रन की नाबाद साझेदारी हुई। पाकिस्तान ने दिन का अंत तक पांच विकेट पर 313 रन बना लिए थे। इस दौरान रिजवान 62 जबकि आगा 52 रन पर खेल कर रहे थे।