jhankar
ब्रेकिंग
जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय रहटगांव में छात्र-छात्राओं को परोसा जा रहा कीड़े वाला घटिया किस्म का भोजन , जनसुनवाई पहुंची छात्राएं ! प्राचार्य की हिटलर शाही से सभी परेशान !

हरदा। मंगलवार को जिला जनसुनवाई में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय रहटगांव के छात्र छात्राएं पहुंची। जहां उन्होंने लिखित शिकायत आवेदन के साथ कुछ वीडियो फोटो भी दिए।

विद्यालय में छात्र छात्राओं ने संबंधित प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर हरदा कलेक्टर के नाम तहसीलदार राजेंद्र पवार को ज्ञापन सौंपा ।

उपस्थित एससी एसटी युवा संघ अध्यक्ष राहुल पवारे रामप्रसाद काजले छात्राएं प्राची काजले आरुषि भलावी प्रिंसी काजले सुहाना कलमें पल्लवी भलावी आदि लोग मौजूद रहे।

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, रहटगांव में हो रहे अत्याचार, अव्यवस्था और भोजन में भेदभाव के संबंध में आवेदन।
हम एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (EMRS) रहटगांव के छात्र-छात्राएँ आपके संज्ञान में लाना चाहते हैं कि विद्यालय में लंबे समय से गंभीर अव्यवस्थाएँ, भेदभाव और बच्चों के साथ अनुचित व्यवहार हो रहा है।

इससे हमारी पढ़ाई, स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है।हम सभी आदिवासी विद्यार्थी हैं, और हमारे साथ विद्यालय में आए दिन शोषण एवं अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है। भोजन में भी भेदभावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।

- Install Android App -

— दाल और सब्जी में अक्सर इल्लियाँ तथा सड़े-गले पदार्थ दिए जाते हैं। कई बार भोजन पूरी तरह अस्वच्छ और दुर्गंधयुक्त होता है, जिससे बच्चों को उल्टियाँ और पेट दर्द जैसी समस्याएँ होती हैं। यह स्थिति अत्यंत अमानवीय और अस्वीकार्य है।

विद्यालय में निम्नलिखित गंभीर समस्याएँ बनी हुई हैं —
विद्यालय में मिलने वाले भोजन की गुणवत्ता अत्यंत खराब है तथा बच्चों को दूषित खाना दिया जा रहा है प्रधानाचार्य द्वारा विद्यार्थियों पर ऊँचे अधिकारियों से शिकायत न करने का दबाव डाला जाता है। विद्यालय का माहौल अव्यवस्था और डर के कारण खराब हो चुका है।

भोजन में कीड़े और सड़े पदार्थ मिलने की शिकायतें ,,जानबूझकर दबा दी जाती हैं।. बिस्तरों की सफाई नहीं की जाती, जिससे गंदगी और बीमारियों का खतरा बना रहता है।पत्रकारों और अन्य अधिकारियों से मिलने पर रोक लगाई जाती है, ताकि शिकायतें बाहर न जा सकें।प्रधानाचार्य का व्यवहार तानाशाहीपूर्ण है और छात्रों से अपमानजनक ढंग से पेश आते हैं। स्वास्थ्य प्रबंधन की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है।. आदिवासी छात्रों के साथ भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है।
जो संविधान और मानवाधिकारों के विरुद्ध है।पूर्व में हमारे अभिभावकों द्वारा शिकायतें किए जाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई।

अब हम स्पष्ट कहना चाहते हैं कि वर्तमान प्रधानाचार्य के रहते हमारा विकास और सुरक्षा दोनों संभव नहीं हैं। हमारे माता-पिता ने हमें बेहतर शिक्षा और वातावरण की आशा में यहाँ भेजा था, परंतु वर्तमान परिस्थितियाँ अत्यंत निराशाजनक हैं।अतः हम आपसे निवेदन करते हैं कि—विद्यालय की स्थिति की तत्काल जांच करवाई जाए।

दोषी प्रधानाचार्य एवं संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए,और वर्तमान प्रधानाचार्य को पद से हटाकर विद्यालय की व्यवस्था सुधारने का कष्ट करें, ताकि विद्यार्थियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सम्मानजनक वातावरण मिल सके।
यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो हम अभिभावकों के साथ मिलकर आवश्यक शांतिपूर्ण कदम उठाने, मीडिया से संपर्क करने और उच्च अधिकारियों के समक्ष अपनी पीड़ा रखने के लिए बाध्य होंगे। इस स्थिति की पूरी जिम्मेदारी विद्यालय प्रबंधन की होगी।
हम सभी विद्यार्थी इस स्थिति से अत्यंत दुखी और असंतुष्ट हैं तथा आपसे शीघ्र और ठोस कार्रवाई की अपेक्षा रखते हैं।

उपस्थित एससी एसटी युवा संघ अध्यक्ष राहुल पवारे रामप्रसाद काजले छात्राएं प्राची काजले आरुषि भलावी प्रिंसी काजले सुहाना कलमें पल्लवी भलावी आदि लोग मौजूद रहे