jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं दिल्ली में 47 KM तक चलती बस में नाबालिग से दरिंदगी, राहुल गांधी ने उठाए सरकार पर सवाल

सिवनी मालवा: खाद्य अधिकारी की टीम नहीं पहुंची शहर में बिक रही है मिलावटी मिठाइयां 

केके यदुवंशी 

सिवनी मालवा। शहर में दीपावली नजदीक आते ही शहर की दुकानों पर मिठाइयां बिकने लगी है और मिठाइयां अधिक बिकने के कारण दुकानदार मिलावट कर रहे हैं जो मिठाई खाने वाले के लिए नुकसानदायक है शहर में त्योहार नजदीक आते ही मिठाइयों का व्यापार करने वाले व्यापारी मिलावटी मिठाइयों का धंधा खूब चलने लगता है शहर में कई दुकानदारों ने अपने मिठाइयों के कारखाने खोल रखे हैं जिसमें कुंटलों से मिठाई बनाकर छोटे दुकानदारों को सप्लाई की जा रही है लेकिन प्रशासन के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जिससे आम नागरिक मिलावटी मिठाई का शिकार हो रहा है पहले त्योहारों के समय खाद्य अधिकारियों के द्वारा मिलावटी मिठाई करने वालों पर सैंपल लेकर कार्रवाई की जाती थी लेकिन खाद अधिकारी के द्वारा कार्रवाई नहीं करने से नकली और मिलावटी मिठाइयों के व्यापारियों के हौसले बुलंद है और शहर में दीपावली नजदीक आते ही कई मिठाइयों की दुकान खुल गई है शहर के नागरिकों ने मांग की है कि इस और ध्यान देकर दुकानों की जांच कर मिलावट खोर व्यापारियों पर कार्रवाई करें डॉक्टर का कहना है कि त्योहारों के समय मिलावटी मिठाइयों का कारोबार बढ़ जाता है, जो स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ ऋषि चौबे का कहना है कि दीपावली नजदीक आते ही दुकानों पर मिठाइयां बिकने लगी हैं और मिलावट की संभावना बढ़ गई अपना स्वास्थ्य का ध्यान रखें और बाजार की चीज काम इस्तेमाल करें घर की बनी ही खाए। शहर के नागरिक रामलाल का कहना है कि खाद्य विभाग की टीमों को इन पर कार्रवाई करनी चाहिए लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

 

मिलावटी मिठाइयों के नुकसान डॉक्टर का कहना

- Install Android App -

मिलावटी मिठाइयां खाने से पेट संबंधी बीमारियां, कैंसर और हृदय रोग हो सकते हैं। कुछ मिलावटी मिठाइयां विषाक्त भी हो सकती हैं, जो जानलेवा साबित हो सकती हैं

मिलावटी मिठाइयों से बचने के तरीके

भरोसेमंद दुकानों से खरीदें मिठाइयां खरीदते मिठाई को सूंघकर और चखकर देखें अगर आपको लगता है कि मिठाई में मिलावट है, तो खाद्य विभाग में शिकायत करें शहर के नागरिकों ने मांग की है कि खाद्य अधिकारियों को मिलावटी करने वाले व्यापारियों पर कार्रवाई करनी चाहिए।