केके यदुवंशी
सिवनी मालवा। उपडाकपाल अरविन्द कुमार जोशी की पदोन्नति उच्चक्षेणी डाकपाल के रूप में हुई है जिसके तहत वे हरदा मुख्य डाकघर में पद भार ग्रहण करेंगे उपडाकघर में उनके स्वागत में एक विदाई समारोह का आयोजन किया। नारायण सिह मेहर डाक सहा ने तदर्थ रूप से डाकपाल का प्रभार ग्रहण किया। वरिष्ट अभिकर्ता नरेश राठोर ने बताया कि जोशी जी विगत वर्षों में उनके द्वारा इटारसी, टिमरनी नर्मदापुरम हरदा शहरो के डाक घरो में विभिन्न पदों पर कार्य कियां है।
उनका व्यवहार व कार्य हमेशा सहयोगात्मक रहा है व डाक विभाग में CBS प्रणाली तथा आई टी 2.0 प्रणाली लागु करने में उनका विशेष योगदान रहा। उच्चक्षेणी -1 डाकपाल के रूप में चयन पुरे सिवनी मालवा शहर के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर दीपेश यादव उपडाकपाल बानापुरा, अमित रघुवंशी, जयंत सान्गुल्ले, सतीश सलोकी, हेमंत सोनी, मनोज सिंह, संतोष साकेत, अजय पटेल, व अभिकर्ताओ में नरेश राठोर, हरिओम रातोर, अनिल अग्रवाल, नितिन कुशवाहा, महेंद्र सूर्यवंशी, उमेश राहोत, आदि उपस्थित रहे सभी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाये दी।

