jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

अलीगढ़ में ‘लुटेरी दुल्हनों’ का गिरोह बेनकाब !  करवाचौथ की रात उजड़े 12 घर, 30 लाख का गहना-नकदी लेकर फरार 

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 उत्तर प्रदेश। प्रदेश के अलीगढ़ जिले में करवाचौथ की रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस रात जहां पूरे देश में पत्नियां अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रख रही थीं, वहीं अलीगढ़ के एक गांव में खुशियों पर मातम छा गया। यहां बारह नई दुल्हनों ने करवाचौथ का व्रत रखने के बाद अपने-अपने घरवालों को नशीला खाना खिलाया और लाखों की नकदी व गहने लेकर फरार हो गईं।

करवाचौथ के बाद पलटी कहानी

घटना सासनी गेट थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, इन दुल्हनों ने शादी के कुछ ही दिनों में परिवार का भरोसा जीत लिया था। वे सास-ससुर के साथ पूजा-पाठ करतीं, घर के काम में हाथ बटातीं और गांव की बहुओं की तरह व्यवहार करतीं। करवाचौथ के दिन भी सब कुछ सामान्य लग रहा था।

दुल्हन की सजधज, मेहंदी और चांद का दीदार। लेकिन रात के भोजन में उन्होंने नशीला पदार्थ मिला दिया। परिवार जैसे ही बेहोश हुआ, वे गहनों और नकदी के साथ फरार हो गईं।

तीस लाख से अधिक का नुकसान

- Install Android App -

अगली सुबह जब घरवालों को होश आया, तो सभी दुल्हनें गायब थीं। अलमारियां खुली हुईं और लॉकर खाली पड़े थे। अब तक की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह ने करीब 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। इसमें सोना, चांदी, नकदी और अन्य कीमती सामान शामिल हैं। पीड़ितों ने बताया कि शादी को अभी दस दिन भी नहीं हुए थे।

 

दलालों का नेटवर्क सक्रिय

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि इन शादियों के पीछे कुछ एजेंट या दलाल थे, जिन्होंने बिहार और झारखंड से युवतियों को लाकर इनकी शादियाँ करवाई थीं। प्रति रिश्ता 80 हजार से लेकर डेढ़ लाख रुपये तक वसूले गए। इन एजेंटों ने गरीब परिवारों को भरोसा दिलाया था कि वे ‘अच्छे घरों में बसाने’ का काम कर रहे हैं। लेकिन अब सभी एजेंट लापता हैं, उनके मोबाइल बंद हैं।

 

पुलिस की जांच में जुटी कई टीमें

सासनी गेट थाना पुलिस ने अब तक चार मुकदमे दर्ज किए हैं। एएसपी मयंक पाठक ने बताया कि यह एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह है जो उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में सक्रिय है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं और स्थानीय एजेंसियों से भी संपर्क किया जा रहा है। फरार महिलाओं की असली पहचान और तस्वीरें जुटाई जा रही हैं।

पुलिस को शक है कि यह गैंग पहले भी अन्य जिलो हाथरस, बदायूं और बुलंदशहर में सक्रिय रह चुका है। यह गिरोह ऐसे इलाकों को निशाना बनाता है जहां शादी के लिए लड़कियों की कमी होती है। वे पहले भरोसा जीतते हैं और फिर मौका देखकर सबकुछ लेकर फरार हो जाते हैं।गांव के 12 घरों में करवाचौथ की रात जो उत्सव मनाया जा रहा था, अब वह दर्द और शर्मिंदगी की याद बन चुका है।