jhankar
ब्रेकिंग
Today mandi bhav:हरदा जिले की चार कृषि उपज मंडियों में किसानों की उपज की बंपर आवक, टिमरनी में मक्का ... हरदा में RO प्लांटों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, जांच टीम पहुंचते ही संचालकों में मचा हड़... 7 दिवसीय आपदा मित्र वॉलिंटियर प्रशिक्षण सम्पन्न मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पर हरदा में आयोजित मेरा एमपी शतरंज प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन का आज अंत... हरदा में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा मध्य प्रदेश स्थापना दिवस पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी नशा मुक्त हरदा के लिए सर्वधर्म समाज ने भरी हुंकार, तेजाजी चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली जागरण रैल... जिला स्तरीय युवा उत्सव में युवाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा खाद्य सुरक्षा विभाग ने दो प्रतिष्ठानों से लिये खाद्य पदार्थों के सैम्पल मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत ग्राम आमासेल में शिविर आयोजित

इस बार महाकाल मंदिर परिसर में नहीं होगी आतिशबाजी

उज्जैन। दीपावली प्रकाश का त्योहार है, जिसे मिठाइयां बांटकर, दीप जलाकर और आतिशबाजी करके लोग मनाते हैं। देश और प्रदेश के अलग-अलग प्रसिद्ध मंदिरों में दीवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मंदिर में इस बार की दीवाली अनोखी होनी वाली है। इस बार महाकाल मंदिर के परिसर में आतिशबाजी नहीं की जाएगी।

एक फुलझड़ी से मनाई जाएगी दीवाली
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने दीवाली मनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इस बार मंदिर परिसर में आतिशबाजी नहीं की जाएगी। ना ही बम फोड़े जाएंगे, ना ही पटाखे। समिति ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर में दीवाली पर एक फुलझड़ी जलाई जाएगी. इसके अलावा किसी भी प्रकार के ज्वलनशील सामग्री पर प्रतिबंध रहेगा।

- Install Android App -

हादसे से बचने के लिए आतिशबाजी पर बैन
मंदिर समिति ने बताया है कि महाकाल मंदिर में 20 अक्टूबर को दीवाली मनाई जाएगी। इस दिन सबसे पहले भस्म आरती की जाएगी। इसके बाद अभ्यंग स्नान और आरती, संध्या आरती और शयन आरती की जाएगी। आरती के समय फुलझड़ी जलाकर दीवाली मनाई जाएगी। महाकाल मंदिर के उप प्रशासक आशीष फुलवाड़िया ने बताया कि दीवाली के दौरान लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो इसलिए ये फैसला लिया गया है।

सबसे पहले महाकाल मंदिर में दिवाली मनाई जाती है
महाकाल मंदिर में सबसे पहले दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। पुजारी पंडित महेश गुरु ने बताया कि हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले सभी पर्व महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनाए जाते हैं। मान्यता है कि भगवान महाकाल अवंतिका के राजा हैं। पहले राजा के आंगन में त्योहार मनाया जाता है फिर प्रजा त्योहार मनाती है।