jhankar
ब्रेकिंग
जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती में अब ट्रांसजेंडर्स को मौका

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस भर्ती प्रक्रिया में अब ट्रांसजेंडर भी शामिल हो सकेंगे। पुलिस भर्ती प्रोफाइल में चयन मंडल ने ‘ट्रांसजेंडर’ के लिए अलग जेंडर ऑप्शन जोड़ा है। इस भर्ती प्रकिया में ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को ओबीसी आरक्षण में शामिल किया गया है। वहीं सुबेदार (स्टेनोग्राफर), एएसआई भर्ती और एसआई भर्ती में भी ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को मौका मिलेगा।

पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब भर्ती के लिए उम्‍मीदवार 22 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे। मंडल द्वारा दस्तावेज अपलोड करने की अंतिम तिथि को भी 29 अक्टूबर कर दी है।

- Install Android App -

आरक्षक पदों के लिए योग्‍यता और आयु
एमपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्‍मीदवार की नागरिकता भारत देश की होनी चाहिए। उम्‍मीदवार किसी मान्‍यता प्राप्‍त बोर्ड से या संस्‍था से 10+2 के अनुरूप 10वीं या 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए। भर्ती प्रक्रिया में अनुसूचित जनजाति के उम्‍मीदवारों के लिए योग्‍यता 8वीं निर्धारित की है।

इस प्रक्रिया में उम्‍मीदवार की आयु सीमा 29 सितंबर 2025 तक 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए। भर्ती में उम्‍मीदवारों की उम्र सीमा मध्‍य प्रदेश के सामान्‍य व ईडब्‍ल्‍यूएस वर्ग और दूसरे राज्‍यों के उम्‍मीदवारों के लिए 33 साल निर्धारित की गई है। भर्ती में आरक्षित वर्ग में शामिल उम्‍मीदवारों मंडल के नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।

पुलिस भर्ती के लिए आवेदन फॉर्म भरने का तरीका
पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए सबसे पहले ईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं और अपनी भाषा का चयन करें।
होम पेज पर Online Form – Police Constable Recruitment Test – 2025 पर क्लिक करें।
अब आवेदन के लिए मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें।
पंजीकरण के बाद लॉग इन करें और फॉर्म में मांगी गई अन्‍य डिटेल को भरकर आवेदन को पूरा कर लें।
आवेदन पूरा होने के बाद अपने निर्धारित वर्ग के अनुसार फॉर्म का शुल्‍क जमा कर दें।
सबसे आखरी में पूर्ण रूप से भरे गए फॉर्म को सबमिट करने के बाद उसे अच्‍छे से देख लें और फिर प्रिंटआउट निकाल लें।