jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

इस बार महाकाल मंदिर परिसर में नहीं होगी आतिशबाजी

उज्जैन। दीपावली प्रकाश का त्योहार है, जिसे मिठाइयां बांटकर, दीप जलाकर और आतिशबाजी करके लोग मनाते हैं। देश और प्रदेश के अलग-अलग प्रसिद्ध मंदिरों में दीवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक महाकाल मंदिर में इस बार की दीवाली अनोखी होनी वाली है। इस बार महाकाल मंदिर के परिसर में आतिशबाजी नहीं की जाएगी।

एक फुलझड़ी से मनाई जाएगी दीवाली
महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने दीवाली मनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. इस बार मंदिर परिसर में आतिशबाजी नहीं की जाएगी। ना ही बम फोड़े जाएंगे, ना ही पटाखे। समिति ने स्पष्ट किया है कि मंदिर परिसर में दीवाली पर एक फुलझड़ी जलाई जाएगी. इसके अलावा किसी भी प्रकार के ज्वलनशील सामग्री पर प्रतिबंध रहेगा।

- Install Android App -

हादसे से बचने के लिए आतिशबाजी पर बैन
मंदिर समिति ने बताया है कि महाकाल मंदिर में 20 अक्टूबर को दीवाली मनाई जाएगी। इस दिन सबसे पहले भस्म आरती की जाएगी। इसके बाद अभ्यंग स्नान और आरती, संध्या आरती और शयन आरती की जाएगी। आरती के समय फुलझड़ी जलाकर दीवाली मनाई जाएगी। महाकाल मंदिर के उप प्रशासक आशीष फुलवाड़िया ने बताया कि दीवाली के दौरान लाखों श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए आते हैं। किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो इसलिए ये फैसला लिया गया है।

सबसे पहले महाकाल मंदिर में दिवाली मनाई जाती है
महाकाल मंदिर में सबसे पहले दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। पुजारी पंडित महेश गुरु ने बताया कि हिंदू धर्म में मनाए जाने वाले सभी पर्व महाकाल मंदिर में सबसे पहले मनाए जाते हैं। मान्यता है कि भगवान महाकाल अवंतिका के राजा हैं। पहले राजा के आंगन में त्योहार मनाया जाता है फिर प्रजा त्योहार मनाती है।