jhankar
ब्रेकिंग
जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया... राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय एवं पंचायत उपनिर्वाचन कार्यक्रम घोषित माह के पहले कार्य दिवस की शुरूआत ‘‘वंदेमातरम्’’ गायन से हुई कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

इंदौर में बेटी के जन्म पर पिता का अनोखा जश्न…

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक बन चुकी है। ट्रैफिक सुधारने के लिए तमाम तरह के प्रयास ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए जा रहे हैं, लेकिन शहर में ट्रैफिक पुलिस का अमला कम होने की वजह से शहरवासियों को ट्रैफिक प्रहरी बनाया जा रहा है। ऐसे में शहरवासी भी बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा ले रहे हैं। बड़ी बात यह है कि इसमें ऐसे लोग भी हिस्सा ले रहे है जिनके घर में कोई खुशी का मौका हो।

- Install Android App -

खुशियों के पल में बने ‘ट्रैफिक प्रहरी’
ऐसी ही एक खुश कर देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां एक व्यक्ति जिसके घर बेटी ने जन्म लिया तो वह अपनी बिटिया के जन्म की खुशी में चौराहे पर ट्रैफिक सम्भाल रहा है। तो दो ऐसे भी लोग है जिनके बच्चों का जन्मदिन है लेकिन वे भी चौराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल कर बच्चों का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। इनके जज्बे की शहरवासी भी खुले मन से तारीफ कर रहे हैं। करण कपूर दो दिन पहले बेटी के पिता बने। बेटी के पिता बनने की इनको इतनी खुशी है कि वह खुद ट्रैफिक प्रहरी बनकर चौराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के साथ ही लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए सड़क पर उतर गए। वे पेशे से सेल्स मैनेजर हैं।