jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

बाजार में घुस रहे भारी वाहन, यातायात व्यवस्था बिगड़ी प्रशासन का नहीं है ध्यान : अधिकारी बदले लेकिन व्यवस्था नहीं

शहर से निकल रहे भारी वाहन, हादसों का बन रहे कारण

केके यदुवंशी 

सिवनी मालवा।शहर से निकल रहे भारी वाहन, से हादसों का शिकार नागरिक बन रहे नागरिक परेशान हैं लेकिन प्रशासन का ध्यान नहीं शहर में बाईपास बनने के बाद भी शहर में दिन के समय गुजरने वाले भारी वाहन हादसों का सबब बनते जा रहे हैं। शहर में भारी वाहनों का आवागमन जाम का कारण भी बनता जा रहा है ।

- Install Android App -

शहर में जेल रोड गांधी चौक जय स्तंभ चौक पुराने बस स्टैंड नए बस स्टैंड नर्मदा मंदिर सरकारी अस्पताल सहित जगह पर अतिक्रमण, बहुत ज्यादा है ।

लोगों ने अपनी दुकान से पांच-पांच फीट सड़क तक दुकान लगा कर रखी है वही अवैध पार्किंग भारी वाहनों का आवागमन सब आम जन के लिए परेशानी का सबब बने हैं। वहीं, भारी वाहनों के आवागमन को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से भी कोई पुख्ता कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। अधिकारी बदले लेकिन व्यवस्था वही है यातायात सुचारु करने के नाम पर छोटे वाहनों के चालान जरूर कभी-कभी कांटे जाते हैं। लेकिन शहर में आने के लिए पाबंदी के बाद भी भारी वाहन गुजरते हैं इनकी तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता बड़े वाहन अकसर दुघर्टनाओं का कारण बनते हैं पुलिस और प्रशासन की अनदेखी के चलते भारी वाहन चालक ट्रैफिक नियमों को दरकिनार कर भीड़भाड़ वाले इलाकों से गुजर रहे हैं।

प्रशासन द्वारा लोगों को जाम से निजात से दिलाने, सड़क हादसों को रोकने के लिए बाईपास का निर्माण करवाया था ताकि बड़े वाहनों के शहर में घुसने पर पाबंदी लग सके लेकिन पुलिस के ढुलमुल रवैये व अनदेखी के कारण भारी वाहन निरंतर बाजार क्षेत्र से आ रहे है। जिससे आए दिन नागरिकों को दुर्घटना डर बना रहता है।

पहले ही मेन बाजार में जाम की गंभीर समस्या से परेशानियों का सामना करने को विवश है। अब बड़े वाहनों के निकलने के कारण लोगों की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है नागरिक रामलाल विजय कुशवाहा का कहना है कि बड़े वाहन तेज गति से सड़कों पर दौड़ने के कारण लोगों को हर समय हादसे होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णतया रोक लगाने की मांग की गई है।