jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

70 साल का हुआ MP, लाल परेड ग्राउंड में लोक कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुति

भोपाल। मध्य प्रदेश आज 1 नवंबर 2025 को 70 साल का हो गया है। 70वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी जिलों में धूमधाम से अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में आयोजिक कार्यक्रम में CM डॉ. मोहन यादव पहुंचे। यहां लोक कलाकारों ने पारंपरिक नृत्यों से उनका स्वागत किया।

- Install Android App -

विकास प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
मध्य प्रदेश के 70वें स्थापना दिवस के मौके पर CM डॉ. मोहन यादव ने विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस मौके पर CM मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर CM डॉ. मोहन यादव ने कहा- ‘देशवासियों और प्रदेशवासियों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य ने 70 साल की यात्रा में प्रगति और उन्नति की। मध्य प्रदेश समृद्ध राज्य बना। योजना की दृष्टि से अलग प्रकार का हमारा राज्य निकालकर आया। कई क्षेत्रों में हमने नए-नए लक्ष हासिल किए। हमारे 20 साल की यात्रा 55 साल पर भारी पड़ती है। ईरान के अंदर अगर कोई मंदिर है तो उसको प्रदर्शनी के माध्यम से यहां दिखाया जा रहा है। विक्रम आदित्य जीवन काल को बताने के लिए सरकार काम कर रही है।’