jhankar
ब्रेकिंग
हरदा : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्रोतों के संरक्षण हेतु विकासखण्ड, निकाय व ग्राम पंचायत स्तर... देवास : चैत्र नवरात्रि पहले दिन ही देवास की माता टेकरी पर उमडा़ जनसैलाब जबलपुर में साइबर ठगी का बड़ा मामला: शेयर निवेश के नाम पर महिला से 2.27 करोड़ की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्... रायपुर: रामकृष्ण केयर अस्पताल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 3 मजदूरो की मौत हरदा : घंटाघर की बुलंद आवाज रहे क्रांतिकारी नेता जमना जैसानी को हरदा ने किया नमन, श्रद्धांजलि व सम्म... मऊगंज में संबल याेजना में चल रहा मौत के मुनाफे का खेल, गरीबों के हक पर डाका डाल रहे दलाल बैरसिया में 2 साल से खुदी पड़ी है सड़कें, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के मुंह पर पोती कालिख एलपीजी की कमी के बीच निकाली अनोखी तरकीब, मैकेनिक ने इंजन ऑयल से बना दी भट्टी इंदौर: भारतीय जनता पार्टी नेताओं का डांस वीडियो वायरल भोपाल में ‘अपनों से खरीदारी’ अभियान पर बवाल, ईद-नवरात्र को लेकर टकराव

खंडवा में शराब की बोतल की माला गले में डालकर जनसुनवाई में पहुंचे कांग्रेस पार्षद

खंडवा। मध्य प्रदेश के खंडवा में अवैध शराब की बिक्री को लेकर आज कांग्रेस पार्षदों ने कलेक्टर की जनसुनवाई में अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने शराब की बोतल की माला अपने गले पहनने जनसुनवाई में पहुंचे। इस दौरान अपर कलेक्टर को ज्ञापन देते हुए गांव गांव किराना दुकानों पर अवैध शराब की बिक्री की बात कही है। उन्होंने कहा इससे बच्चे का भविष्य खराब हो रहा है। पति लोग लाडली बहनों के पैसे से शराब पीकर लड़ाई झगड़ा कर रहे हैं। नशे से घर टूट रहे है। वही जनसुनवाई में मौजूद अपर कलेक्टर ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

- Install Android App -

नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौड़ ने आरोप लगाया कि, खंडवा शहर एवं इसके आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बीते कुछ समय से अवैध शराब की बिक्री खुलेआम हो रही है। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि किराना दुकानों से लेकर सामान्य दुकानों एवं ढाबों तक शराब आसानी से मिल रही है।

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा अहातों को बंद करने का निर्णय समाज सुधार और सार्वजनिक शांति की दिशा में सराहनीय कदम था, परंतु आज भी कई स्थानों पर अहाते और ढाबे खुलेआम शराब परोस रहे हैं। यह न केवल शासन के आदेशों का उल्लंघन है, बल्कि सामाजिक वातावरण और पारिवारिक शांति के लिए भी अत्यंत हानिकारक है। मामले को लेकर सहायक आबकारी अधिकारी चंदन सिंह मीणा ने कहा आज कुछ राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोगों ने जनसुनवाई में ज्ञापन दिया है। टीम भेजकर मामले की जांच की जाएगी। अगर ऐसा कुछ पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।