jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

एलपीजी की कमी के बीच निकाली अनोखी तरकीब, मैकेनिक ने इंजन ऑयल से बना दी भट्टी

जबलपुर। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध से हिंदुस्तान में एलपीजी गैस की किल्लत शुरू हो गई है। यह किल्लत कब तक रहेगी यह कह पाना फिलहाल मुश्किल है। आने वाले समय में भी यह समस्या खड़ी हो सकती है। ऐसे में विकल्प खोजना अब बेहद जरूरी हो गया और इसलिए जबलपुर के एक मैकेनिक ने एक ऐसा विकल्प खोज लिया है, जिससे खाना पकाने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर की जरूरत नहीं है।

एक लीटर यूज्ड ऑयल एक घंटे तक चलता है

कहते हैं आवश्यकता ही आविष्कार की जननी है। इस कहावत को जबलपुर के आसिफ ने सिद्ध कर दिया। यूज्ड ऑयल यानी कि गाड़ियों के इंजन से निकलने वाले तेल के जरिए आसिफ ने भट्टी बना ली है, जो महज 1 लीटर यूज्ड तेल से करीब एक घंटा तक चल सकती है। जब देश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी होने लगी, तो शादी समारोह और होटल में लोगों को परेशानियों हुई। इसके बाद आसिफ ने ये आइडिया निकाला। आसिफ महज 10वीं पास है और सालों से मैकेनिक का काम कर रहा है।

- Install Android App -

‘आसिफ की भट्टी’ की बढ़ रही है डिमांड

आसिफ का मूल काम जनरेटर सुधारना है। लिहाजा आसिफ ने यूज्ड तेल के जरिए एक भट्टी बना ली। आज आसिफ की भट्टी की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। आसिफ का कहना है कि यूज्ड ऑयल केवल 25 से 30 रुपये लीटर में आसानी से मिल जाता है। एक लीटर में आधा से 1 घंटे तक भट्टी को चलाया जा सकता है। ऐसे में रसोई गैस सिलेंडर का यह सबसे बेहतर विकल्प बन चुका है।

कमर्शियल इस्तेमाल के लिए सबसे उपयोगी

आसिफ की भट्टी को देखकर लोग भी चकित हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि गैस सिलेंडर का ये बेहद सस्ता और आसान विकल्प हैं।खासकर कमर्शियल रूप में इस्तेमाल करने के लिए यह भट्टी सबसे बेहतर उपयोगी साबित हो रही है।