jhankar
ब्रेकिंग
खेत बचाओ अभियान के तहत गांवों में कृषक चौपाल आयोजित बानापुरा में फिर खुला स्पा सेंटर, नगर में चर्चा तेज अनुमति को लेकर सवाल, नागरिकों ने की जांच की मांग हरदा में 450 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर लगाए रेडियम टेप और रिफ्लेक्टर धार में भीषण हादसा: डिवाइडर से टकराकर पुलिया से नीचे गिरी कार, आग लगने से 4 युवक जिंदा जले, 1 गंभीर पीथमपुर हादसे में मृत मासूमों को जागो जन रजक समाज ने दी श्रद्धांजलि नर्मदांचल युवक-युवती परिचय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक में चर्चा 50वें जन्मदिन पर नेमा दंपती ने लिया अंगदान का संकल्प, ऑनलाइन फॉर्म भरकर ली शपथ कोटा में पपीते में दिखे गणपति, बगीचे का फल बना आस्था का केंद्र गिर गाय के नाम पर सोयाबीन तेल और केमिकल से बना घी बेचने का भंडाफोड़, जूनागढ़ में खाद्य विभाग की बड़ी... हरदा: 'बिजली कटौती का नाम बदलकर मेंटेनेंस कर दिया गया है' - कांग्रेस प्रवक्ता आदित्य गर्ग ने उठाए सव...

बैरसिया में 2 साल से खुदी पड़ी है सड़कें, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के मुंह पर पोती कालिख

भोपाल। के पास बैरसिया में पानी की पाइप लाइन बिछाने में देरी होने पर पार्षद प्रतिनिधि का गुस्‍सा सुपरवाइजर पर फूट गया। नाराज पार्षद प्रतिनिधि रवि करोसिया ने प्रोजेक्‍ट ठेकेदार के सुपरवाइजर के मुंह पर कालिख पोत दी, और कहा कि जनता दो साल से इस पाइप लाइन से परेशान हो रही है।

नगर पालिका ने चलाई शहरी अमृत योजना
बैरसिया में नगर पालिका शहरी अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के अंतर्गत काम कर रही है। यह शमशाबाद डेम से बैरसिया शहर तक पाइप लाइन बिछाने का और हर घर तक पानी पहुंचाने के उद्देश्‍य से 13 सितंबर 2023 को शुरू की गई थी। इस योजना के कार्य काे 2 साल पूरे हो चुके हैं। इसके बाद भी यह अधूरी है। शहर में चल रही इस योजना में करीब 22 करोड़ रुपये की बताई जा रही है, जो नगरवासियों को राहत देने का वादा करते हुए चलाई गई थी. लेकिन अब यह योजना रहवासियों के लिए बड़ी परेशानी और खतरे का कारण बन गई है।

- Install Android App -

खुदाई करके अधूरा छोड़ दिया काम
इस प्रोजेक्ट के तहत पूरे शहर के वार्डों में सड़कों और गलि‍यों की जगह-जगह खुदाई करके पाइप लाइन बिछा दी और काम को अधूरा छोड़ दिया। इसी नाराजगी के चलते मंगलवार के दिन नगर पालिका में पार्षद प्रतिनिधि करोसिया के साथ अन्‍य पार्षदों ने प्रोजेक्‍ट ठेकेदार के सुवरवाइजर के खिलाफ जमकर नारे बाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदाें ने काम को लेकर बरती जा रही लापरवाही के चलते सुपरवाइजर के चेहरे पर कालिख भी पोत दी।

2 साल से मिल रहा आश्वासन
नाराज पार्षदों ने पूरे मामले पर कहा कि ठेकेदार पिछले 2 सालों से सिर्फ आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन काम पूरा करने को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिख रही। अगर काम नहीं करना है, तो फिर ठेका छोड़ दें, जिससे दूसरे जिम्‍मेदार ठेकेदार को ये पूरा काम सौंपा जा सके।

पूरे शहर की सड़के उखड़ी
जानकारी के मुताबिक, पूरे बैरासिया शहर के वार्डों में सड़कें उखड़ी पड़ी है और बड़े-बड़े गढ्ढे हादसों को न्‍योता दे रहे हैं। हर दिन किसी न किसी को चोट लग रही है, जिससे आम जनता में भारी नाराजगी देखने काे मिल रही है।