jhankar
ब्रेकिंग
पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल” कलेक्टर ने पुल पुलियाओं पर आवागमन की सुरक्षा व्यवस्था देखी हंडिया: बिछड़े मासूम को डायल-112 ने आधे घंटे में खोज निकाला, परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान विकास के नाम पर पेड़ काटना पड़ा महंगा, एसडीएम ने सीएमओ पर लगाया 30 हजार रुपये का जुर्माना कृषि उपज मंडी रोड स्थित स्पा सेंटर पर उठे सवाल, संचालक से पुलिस की पूछताछ, मसाज सेंटर की आड़ में अवै... किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, मूंग खरीदी बढ़ाने और खाद उपलब्ध कराने की मांग बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ...

मिर्जापुर : ट्रेन से कटकर 6 महिलाओं की मौत, कार्तिक स्नान करने गंगा घाट जा रहीं थीं

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार सुबह कालका एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से अनेक श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। अनेक लोग बुरी तरह घायल हो गए। हादसे में 6 महिलाओं की मौत की पुष्टि रेलवे ने की है। इस दुर्घटना में मौत का आंकड़ा बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद स्टेशन में कोहराम के साथ ही अफरा-तफरी मच गई।

- Install Android App -

जानकारी अनुसार ट्रेन हादसा सुबह 9.30 बजे चुनार रेलवे स्टेशन पर हुआ। जहां चोपन से पैसेंजर ट्रेन चुनार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर पहुंची थी। भीड़ ज्यादा होने के कारण अनेक श्रद्धालु प्लेटफॉर्म पर न उतरकर दूसरी तरफ ट्रेन-ट्रैक पर उतर गए। इसी दौरान दूसरे ट्रैक पर कालका एक्सप्रेस आ गई और इससे पहले कि यात्री कुछ समझ पाते, कई लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे में करीब 6 महिलाओं की मौत हो गई। ट्रेन से कटकर अनेक यात्रियों के शरीर के अंग रेलवे ट्रैक पर यहां-वहां बिखर गए। रेलवे अधिकारियों ने बताया, कि कालका एक्सप्रेस का चुनार में स्टॉपेज नहीं होने की वजह से गति तेज थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया, हादसा इतनी तेजी से हुआ कि किसी को समझने का वक्त ही नहीं मिला। ट्रेन गुजरने के बाद ट्रैक पर लाशें बिखरी नजर आईं।